IIM नवा रायपुर में दो दिवसीय चिंतन शिविर का समापन:साय ने मंत्रियों संग की योग से दिन की शुरुआत; कहा- स्वस्थ शरीर और शांत मन से ही सुशासन

चिंतन शिविर 3.0 के दूसरे दिन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार सुबह आईआईएम नवा रायपुर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ योगाभ्यास कर दिन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और शांत मन ही प्रभावी सुशासन तथा बेहतर निर्णय क्षमता की सबसे मजबूत नींव हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नियमित योग व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से सशक्त बनाता है। भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की यह धरोहर आज पूरी दुनिया को स्वस्थ और संतुलित जीवन का मार्ग दिखा रही है। सरकार के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाले लोगों का मानसिक रूप से एकाग्र और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना जरूरी है। इसी सोच के तहत चिंतन शिविर की शुरुआत योग से की गई, ताकि राज्य के विकास से जुड़े विषयों पर सकारात्मक ऊर्जा और स्पष्ट सोच के साथ चर्चा हो सके। सामूहिक योगाभ्यास अनुशासन, सकारात्मक सोच और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देता है। योग सत्र में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वन मंत्री केदार कश्यप, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, महिला व बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल और स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव मौजूद रहे।

More From Author

नाशपाती का नया हब बना बलरामपुर जिले का शंकरगढ़:1000 एकड़ में लहलहाए आम-नाशपाती के बगीचे, फल बेचकर सालाना 1 लाख कमाई‎, खरीदे ट्रैक्टर

‘चोला माटी के हे राम, एकर का भरोसा…’:गाकर शिष्यों व प्रशंसकों ने डॉ. तीजन बाई को दी अंतिम विदाई, अब दिलों में गूंजेगी दमदार आवाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *