भास्कर अपडेट्स:मणिपुर के कांगपोकपी में गोलीबारी, 8 साल की बच्ची समेत 2 घायल

मणिपुर के कांगपोकपी जिले में हथियारबंद लोगों की फायरिंग में 8 साल की एक बच्ची और 56 साल की महिला घायल हो गईं। पुलिस के मुताबिक, घटना रविवार शाम थिंगखोंगजांग गांव में हुई। दोनों घायलों को पहले असम राइफल्स के कैंप में प्राथमिक इलाज दिया गया, फिर देर रात इंफाल के रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) अस्पताल रेफर किया गया। RIMS अस्पताल के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जून में भी कांगपोकपी में गोलीबारी में घायल तीन कुकी युवकों को इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस दौरान प्रदर्शनकारियों ने उन्हें हथियारबंद बताकर अस्पताल में घुसने की कोशिश की थी। कुकी समुदाय के शीर्ष संगठन कुकी इनपी मणिपुर (KIM) ने घटना की निंदा करते हुए आरोप लगाया कि फायरिंग के पीछे NSCN (IM) और ZUF (Kamson) का हाथ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आज की बाकी बड़ी खबरें… देशभर में 58 इंजीनियरिंग-टेक्निकल कॉलेज बंद हुए, सबसे ज्यादा यूपी-महाराष्ट्र के; नए एडमिशन नहीं होंगे, मौजूदा छात्र डिग्री पूरी कर सकेंगे 2025-26 में देशभर के 58 इंजीनियरिंग और टेक्निकल कॉलेज फेज वाइज बंद कर दिए गए। इनमें मौजूदा छात्रों को डिग्री पूरी करने दी जाएगी। लेकिन अब फर्स्ट ईयर में नए एडमिशन नहीं होंगे। यूपी और महाराष्ट्र में 12-12, मप्र में 8 कॉलेज बंद हुए हैं। सुप्रीम कोर्ट में याचिका- निजी कोचिंग सिस्टम खत्म हो निजी कोचिंग संस्थानों को कानूनी दायरे में लाने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को स्कूल शिक्षा से जोड़ने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर हुई है। याचिका में कहा गया है कि देश में कोचिंग संस्थानों व डमी स्कूल मॉडल ने समानांतर शिक्षा व्यवस्था खड़ी कर दी है। मेडिकल, इंजीनियरिंग, लॉ और सरकारी नौकरियों की परीक्षाओं में सफलता अब निजी कोचिंग पर निर्भर हो गई है। इससे स्कूल शिक्षा पर निर्भर छात्र पीछे रह जाते हैं।

More From Author

अमरनाथ गुफा में शिवलिंग 90% गायब, ऊंचाई एक फीट बची:3 दिन में 56000 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए; यह आंकड़ा पिछले साल से 18% ज्यादा

वेस्टइंडीज की वापसी, श्रीलंका से 231 रन पीछे:होप और ग्रीव्स के बीच 174 रनों की नाबाद पार्टनरशिप; फॉलो-ऑन से सिर्फ 31 रन दूर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *