CNG ₹2 तक महंगी, दिल्ली में कीमत ₹83.09 किलो:इस महीने चौथी बार दाम बढ़े, अब तक ₹6 इजाफा

पेट्रोल-डीजल के बाद मंगलवार, 26 मई को CNG (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) की कीमतों में 2 रुपए की बढ़ोतरी की गई। इसके बाद दिल्ली में CNG की कीमत 83.09 रुपए प्रति किलो हो गई है। 23 मई को CNG के दाम 1 रुपए प्रति किलो बढ़े थे। अब तक CNG के 4 बार दाम बढ़ चुके हैं। 15 मई को ₹2, 18 मई को ₹1 और 23 मई को ₹1 की बढ़ोतरी हुई थी। पेट्रोल-डीजल के दाम महीने में चौथी बार बढ़े तेल कंपनियों ने कल पेट्रोल ₹2.61 प्रति लीटर और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा कर दिया। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में अब एक लीटर पेट्रोल की कीमत ₹102.12 और डीजल की कीमत ₹95.20 हो गई है। पेट्रोल-डीजल और CNG की कीमतों में क्यों हुई बढ़ोतरी इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव है। ईरान और अमेरिका की जंग शुरू होने से पहले क्रूड ऑयल के दाम 70 डॉलर थे, जो अब बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं। क्रूड ऑयल की कीमतें बढ़ने से तेल कंपनियां दबाव में थीं। इसलिए कंपनियों ने घाटे की भरपाई के लिए यह कदम उठाया है। अगर कच्चे तेल की कीमतों में लंबे समय तक तेजी बनी रही है तो पेट्रोल-डीजल और CNG की कीमतें और भी बढ़ाई जा सकती हैं। 50% तक बढ़ी CNG गाड़ियों की बिक्री पिछले तीन साल में भोपाल में सीएनजी गाड़ियों की बिक्री 50% तक बढ़ी है। शोरूम से हर रोज सीएनजी बेस्ड 10 से 15 गाड़ियां बिक रही है। इसकी मुख्य वजह पेट्रोल-डीजल के मुकाबले सीएनजी से एवरेज ज्यादा मिलना है। वहीं, सीएनजी के रेट भी कम है।

More From Author

पेट्रोल-डीजल ₹7 महंगा, आपकी जेब पर सीधा असर:हर महीने ₹1000 खर्च बढ़ा, ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट बढ़ने से खाने-पीने की चीजें और महंगी होगी

छत्तीसगढ़ के 20 जिलों में हीटवेव, रायपुर में पारा 45.7°C:आंधी-बारिश की भी संभावना, राजनांदगांव सबसे गर्म; पढ़ें नौतपा में लू से कैसे बचें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *