सेंसेक्स 250 अंक चढ़कर 77,400 पर पहुंचा:निफ्टी भी 70 ऊपर 24,150 पर, आईटी और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी

आज यानी शुक्रवार, 17 जुलाई को सेंसेक्स 250 अंक (0.30%) की तेजी के साथ 77,400 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 70 अंकों (0.30%) की तेजी है, ये 24,150 पर पहुंच गया है। आज के कारोबार में बैंकिंग और आईटी शेयरों में खरीदारी है। एशियन मार्केट गिरे: साउथ कोरिया का इंडेक्स 6% से ज्यादा गिरा कल अमेरिकी बाजार में भी गिरावट रही विदेशी निवेशकों ने कल 4206 करोड़ के शेयर बेचे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। कल सेंसेक्स फ्लैट बंद हुआ था शेयर बाजार कल यानी 16 जुलाई को फ्लैट बंद हुआ। सेंसेक्स 1 अंक की बढ़त के साथ 77,186 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 5 अंक गिरकर 24,072 के स्तर पर आ गया। रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली रही।

More From Author

तीसरा वनडे-न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराया:सीरीज में 2-1 से आगे; लेनोक्स को 4 विकेट; विंडीज ने 19 रन पर 6 विकेट खोए

IRCTC की नई टिकट बुकिंग वेबसाइट लॉन्च:डीजल-ATF पर एक्सपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, पेट्रोल पर घटी; इंस्टाग्राम पर एडिट फीचर से बैकडेट की जा रहीं पोस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *