छत्तीसगढ़ के 20 जिलों में हीटवेव, रायपुर में पारा 45.7°C:आंधी-बारिश की भी संभावना, राजनांदगांव सबसे गर्म; पढ़ें नौतपा में लू से कैसे बचें

छत्तीसगढ़ के 20 जिलों में अगले 3 दिनों तक हीटवेव का अलर्ट है। 26 से 28 मई तक सेंट्रल और साउथ के कुछ इलाके लू से सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। इसी बीच मौसम विभाग ने आंधी-बारिश की भी संभावना जताई है। प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क बना रहा। राजनांदगांव जिला सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सरगुजा संभाग के अंबिकापुर शहर में न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया गया है। रायपुर में पारा 45.7 डिग्री पहुंच गया है। मौसम की डिटेल नीचे बताएंगे, उससे पहले नौतपा के दौरान सेहत का ख्याल रखने वाली ये दो खबरें पढ़ लीजिए… 1. नौतपा में लू से बचें: शरीर को रखें कूल, सुबह खाएं ये 8 फल, ये 9 ड्रिंक्स शरीर को भीतर से रखेंगे ठंडा नौतपा के 9 दिनों में गर्मी अपने चरम पर होती है। इस दौरान तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच जाता है। इसका सीधा असर शरीर पर पड़ता है। तेज धूप, लू और हाई टेम्परेचर से थकान, डीहाइड्रेशन, चक्कर और हीट स्ट्रोक का रिस्क बढ़ जाता है। पढ़ें पूरी खबर… 2. क्रॉनिक डिजीज है तो नौतपा में सावधान: हीट स्ट्रोक का रिस्क ज्यादा, ये 11 संकेत इग्नोर न करें, तुरंत डॉक्टर से मिलें नौतपा में गर्मी चरम पर होती है। हाई टेम्परेचर में शरीर का नेचुरल कूलिंग सिस्टम कमजोर पड़ने लगता है। जिन लोगों को पहले से कोई बीमारी है, उनके लिए यह समय और भी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। पूरी खबर पढ़ें… इन जिलों में हीटवेव का अलर्ट हीटवेव बिलासपुर, रायगढ़, सरंगढ़-बिलाईगढ़, मुंगेली, सक्ती, कोरबा, जांजगीर-चांपा, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, रायपुर, बालोदाबाजार, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, बस्तर, कोंडागांव और कांकेर में चलने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में बना रहेगा लू का असर सोमवार (25 मई) से नौतपा की शुरुआत हुई। ज्योतिष और मौसम के लिहाज से यह साल का सबसे गर्म दौर माना जाता है। इस दौरान सूर्य की किरणें सीधे धरती पर पड़ती हैं, जिससे तापमान तेजी से बढ़ता है। मौसम विभाग के मुताबिक, नौतपा के शुरुआती दिनों में छत्तीसगढ़ में तेज धूप और लू का असर बना रहेगा। खासकर रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बलौदाबाजार, महासमुंद और आसपास के जिलों में दोपहर के समय गर्म हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं। बिहार से आंध्र प्रदेश तक एक्टिव है सिस्टम मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, साउथ बिहार और आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा का साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है। इसके साथ ही उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। जो झारखंड और ओडिशा से होकर गुजर रही है। इसी सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश के कुछ इलाकों में मौसम बदल सकता है। हल्की बारिश और तेज हवा की संभावना छत्तीसगढ़ में 26 से 29 मई तक अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इसके साथ ही बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है। अगले दो दिन ऐसा रहेगा मौसम अगले दो दिनों के दौरान भी प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश, तेज हवा और गरज-चमक की गतिविधियां जारी रहने के आसार हैं। वहीं कुछ इलाकों में लू का असर बना रह सकता है। रायपुर में आसमान रहेगा साफ राजधानी रायपुर में 26 मई को आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है। यहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। लोगों को सावधानी की सलाह तेज गर्मी और लू को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक जरूरी काम होने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी है। ज्यादा पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और धूप से बचाव करने की अपील भी की गई है। किसानों के लिए सलाह जारी मौसम विभाग ने किसानों के लिए भी एडवाइजरी जारी की है। कृषि वैज्ञानिकों ने कहा है कि रबी मक्का, केला और पपीता की फसलों में निराई-गुड़ाई के बाद हल्की सिंचाई करें ताकि तेज गर्मी से फसल को नुकसान न हो। इसके अलावा गेहूं और चना की कटाई जल्द पूरी करने और उपज को सुरक्षित जगह पर रखने की सलाह दी गई है। ………………….. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… 1. जरूरत की खबर- नौतपा में लू से बचें:शरीर को रखें कूल, सुबह खाएं ये 8 फल, ये 9 ड्रिंक्स शरीर को भीतर से रखेंगे ठंडा 2. फिजिकल हेल्थ- क्रॉनिक डिजीज है तो नौतपा में सावधान:हीट स्ट्रोक का रिस्क ज्यादा, ये 11 संकेत इग्नोर न करें, तुरंत डॉक्टर से मिलें

More From Author

CNG ₹2 तक महंगी, दिल्ली में कीमत ₹83.09 किलो:इस महीने चौथी बार दाम बढ़े, अब तक ₹6 इजाफा

UP का बांदा, महाराष्ट्र का ब्रह्मपुरी सबसे गर्म, 47.6°C तापमान:दिल्ली में 14 साल बाद मई में सबसे गर्म रात; पंजाब में स्कूल-सरकारी दफ्तरों की टाइमिंग बदली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *