पिता ने 7 साल की बेटी से किया रेप:खाकी का फर्ज भूल ASI भाई ने कराया समझौता; दोबारा दरिंदगी पर मां ने कराई FIR,गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पिता ने अपनी ही 7 साल की बेटी के साथ रेप किया है। एएसआई ने पहली बार मामला रफा-दफा करवाकर भाई को बचा लिया। दूसरी बार वारदात होने पर मां ने खुद ही एफआईआर दर्ज कराई है। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना स्मृति नगर थाना इलाके की है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी पिता ने पहली बार बेटी के साथ मार्च महीने में गंदी हरकत की थी। डरी-सहमी बच्ची ने तुरंत इस बात की जानकारी अपनी मां को दी। पति की इस घिनौनी करतूत को सुनकर मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने सबसे पहले इस बात की जानकारी अपने देवर को दी, जो पुलिस में एएसआई है। पुलिसकर्मी चाचा ने पारिवारिक मामला बताकर दबाया मां को उम्मीद थी कि, पुलिस में होने के नाते उसका देवर सही कदम उठाएगा और बच्ची को इंसाफ दिलाएगा। इस मामले में बच्ची के पुलिसकर्मी चाचा ने अपनी ड्यूटी निभाने के बजाय परिवार की बदनामी का हवाला देकर मामला दबाने की कोशिश की। चाचा ने अपनी भाभी को भरोसा दिलाया कि वह अपने भाई को समझाएगा और उसे सुधरने का मौका देगा। उसने आरोपी भाई से माफी मंगवाई और उसे परिवार से दूर भेजने का वादा भी किया। भाभी अपने देवर की बातों में आ गई और उस समय पुलिस में शिकायत नहीं की। लेकिन आरोपी पिता कहीं दूर नहीं गया और घर पर ही रहने लगा। जुलाई में फिर किया रेप चाचा की ढील और पुलिस में शिकायत न होने का फायदा उठाते हुए आरोपी पिता के हौसले और बढ़ गए। जुलाई के महीने में उसने दोबारा अपनी मासूम बेटी के साथ रेप किया। इस बार मां ने चुप न रहने का फैसला किया। वह तुरंत अपनी बेटी को लेकर शिकायत दर्ज कराने के लिए घर से निकल पड़ी। सीमा विवाद के कारण थाने के चक्कर काटती रही मां पीड़ित मां अपनी शिकायत लेकर सबसे पहले दुर्ग के थाने पहुंची थी। वहां की पुलिस ने जब पूरी बात सुनी, तो महिला को बताया कि घटना की जगह स्मृति नगर थाना क्षेत्र है। इसलिए उसे स्मृति नगर थाने जाकर ही शिकायत लिखवानी होगी। इसके बाद मां अपनी बेटी को लेकर स्मृति नगर थाने पहुंची और आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी पिता को धर दबोचा। पिता को देखते ही मां से लिपटकर रोने लगती थी मासूम इस पूरी घटना ने मासूम बच्ची के दिमाग में बहुत बुरा असर डाला है। जब भी आरोपी पिता बच्ची के सामने आता था, वह बुरी तरह डर जाती थी। वह डर के मारे अपनी मां से लिपट जाती थी और जोर-जोर से रोने लगती थी। बच्ची के मन में अपने ही पिता को लेकर गहरा खौफ बैठ गया है और वह सदमे में है। बातचीत बंद होने के बाद भी मां ने देवर पर जताया था भरोसा बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों के परिवार के बीच पिछले कुछ समय से बातचीत बंद थी। उनके बीच आपसी रिश्ता अच्छा नहीं था। इसके बावजूद, जब मार्च में पहली बार यह घटना हुई, तो बच्ची की मां ने सारी पुरानी बातें भुलाकर अपने पुलिसकर्मी देवर को फोन किया था। उसे उम्मीद थी कि देवर पुलिस की वर्दी का फर्ज निभाएगा और भाई को सजा दिलाएगा, लेकिन देवर ने कानून का साथ देने के बजाय अपने आरोपी भाई का ही पक्ष लिया। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। ………………………. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… चॉकलेट देकर 7 साल की 2 बच्चियों से रेप:मां बोली-रस्सी से बांधकर दुष्कर्म किया, आरोपी को VIP ट्रीटमेंट दे रही पुलिस, समझौते का दबाव छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना इलाके में 17 साल के नाबालिग ने 7 साल की दो बच्चियों से चॉकलेट देने के बहाने रेप किया है। उनके साथ मारपीट भी की। जब परिजनों ने उसे रंगे हाथों पकड़ा, तो लड़का भाग गया। वहीं पीड़ित बच्चियों की मां ने पुलिस वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

बिलासपुर में रातभर झमाझम बारिश, स्कूलों में छुट्टी:घरों-सड़कों पर भरा पानी, रायगढ़ में बिजली गिरने से महिला की मौत, 7 दिन बरसेगा पानी

पूर्व RBI गवर्नर रघुराम राजन US फेडरल बैंक में शामिल:रेसलर अमन सहरावत ने बुडापेस्ट रैंकिंग सीरीज 2026 जीती; 17 जुलाई के करेंट अफेयर्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *