रील बनाने को लेकर पड़ोसियों में मारपीट, सिर फूटा:रायपुर में विरोध में सुअर लेकर पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ता, पुलिस ने संभाला मोर्चा

राजधानी रायपुर के काठाडीह बीएसयूपी कॉलोनी में रविवार को दो समुदायों के बीच तुलसी के पौधे के पास रील बनाने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। इस घटना में दो महिलाओं के सिर में चोट लगने से वे घायल हो गईं। पुलिस ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना के विरोध में बुधवार रात को बजरंग दल के कार्यकर्ता सुअर लेकर बस्ती पहुंचे, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही मुजगहन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। मामला मुजगहन थाना क्षेत्र का है। देखिए पहले ये तस्वीरें- जानिए क्या है पूरा मामला ? पुलिस के अनुसार ब्लॉक नंबर-18 निवासी परमिला सेन ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनके घर की बालकनी में पूजा के लिए तुलसी का गमला रखा हुआ है। रविवार रात करीब 8:30 बजे पड़ोस में रहने वाली फिरदोस बेगम के बच्चे तुलसी के गमले के पास रील बना रहे थे। बच्चे गमले को पकड़कर हिला रहे थे, जिसका विरोध करने पर विवाद शुरू हो गया। परमिला सेन ने बच्चों को ऐसा करने से मना करते हुए तुलसी के पौधे का सम्मान करने की समझाइश दी। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। मारपीट में महिला घायल, डंडे से हमला करने का आरोप आरोप है कि कुछ देर बाद फिरदोस बेगम और उनकी बहन सलतनत बेगम घर से बाहर आ गईं, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और मामला बढ़ता चला गया। शिकायत के अनुसार, सलतनत बेगम डंडा लेकर मौके पर पहुंचीं और परमिला सेन के साथ मारपीट की। वहीं, फिरदोस बेगम और मेहताब खान ने भी गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों और लात-घूंसों से हमला कर दिया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। बीच-बचाव में आई महिला भी घायल विवाद बढ़ता देख पड़ोस में रहने वाली पिंकी जार्ज बीच-बचाव करने पहुंचीं, लेकिन उन्हें भी चोटें आईं। आरोप है कि सलतनत बेगम ने डंडे से उनके सिर और नाक पर वार कर दिया, जिससे वे लहूलुहान हो गईं। बजरंग दल ने जताया विरोध पुलिस ने सलतनत बेगम, फिरदोस बेगम और मेहताब खान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं, अगले दिन विरोध जताने के लिए बजरंग दल के कार्यकर्ता सुअर लेकर बस्ती में पहुंच गए, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंची पुलिस सूचना मिलते ही मुजगहन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करते हुए माहौल शांत कराया। पुलिस का कहना है कि रील बनाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। ………………… इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… भिलाई में 2 पक्षों में हिंसक झड़प, दौड़ा-दौड़ा कर पीटा…VIDEO: लाठी-पत्थर से मारा, CSP समेत 5 घायल, बच्चों के बीच हुई थी कहासुनी छत्तीसगढ़ के भिलाई में सोमवार देर रात 2 पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला मारपीट और पथराव तक पहुंच गया। झगड़े की शुरुआत बच्चों के बीच हुई कहासुनी से हुई। धीरे-धीरे दोनों पक्षों के बड़े लोग भी शामिल हो गए, जिसके बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

स्पोर्ट्स अपडेट- क्रोएशिया टीम फुटबॉल वर्ल्ड कप खेलने अमेरिका पहुंची:रोनाल्डो वॉर्मअप मैच में गोल नहीं कर सके, अर्जेंटीना का मैच देखने पहुंचे 88 हजार फैंस

सेंसेक्स में 200 अंक की गिरावट:73700 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी 100 अंक टूटा; IT और ऑटो शेयर्स में ज्यादा बिकवाली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *