खजाना मिलने की कहानी सुनाकर लोगों को फंसाते थे:फिर आधे दाम पर नकली सोना बेचते थे, दुर्ग में मास्टरमाइंड समेत 5 गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस ने नकली सोना बेचकर ठगी करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जमीन में दबे खजाने से मिला सोना कम कीमत पर बेचने का झांसा देकर ठगी कर रहे थे। आरोपी लोगों को जमीन में गड़ा खजाना मिलने की कहानी सुनाकर भरोसे में लेते थे और फिर नकली धातु को असली सोना बताकर सस्ते दाम में बेचने का लालच देते थे। जांच में सामने आया कि आरोपी खुद ही कई धातुओं से नकली सोना तैयार करते थे। आरोपियों ने एक व्यक्ति को 10 हजार रुपए में नकली सोना भी बेचा था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 1 किलो 242 ग्राम वजन के सोने जैसे दिखने वाले नकली धातु के बिस्किट बरामद किए हैं। मामला उतई थाना क्षेत्र का है। जानिए पूरा मामला जानकारी के मुताबिक पीड़ित का नाम जीतेंद्र साहू है, बोरसी का रहने वाला है। जीतेंद्रको आरोपियों ने पहले 10 हजार रुपए में नकली सोना बेचा। इसके बाद उन्होंने बताया कि उनके पास और भी सोना है, जो जमीन के अंदर एक हांडी में मिला था। आरोपियों ने इसे बाजार कीमत से आधे दाम पर बेचने की बात कही। शक होने पर जीतेंद्र ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दिनेश कुमार टंडन (50), पन्नालाल कुर्रे (42), गणेशराम गंधर्व (56), रामस्वरूप रौतेल (30) और भानुप्रताप डहरिया (40) को अरेस्ट किया। खुद तैयार करते थे नकली सोने दिनेश और भानुप्रताप दुर्ग के ही रहने वाले हैं, जबकि पन्नालाल कोरबा, गणेशराम कवर्धा और रामस्वरूप डिंडोरी (मध्यप्रदेश) का रहने वाला है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी किसी धातु से सोने जैसे दिखने वाले नकली बिस्किट तैयार करते थे। इसके बाद गांव-गांव घूमकर लोगों को बताते थे कि उन्हें जमीन में दबा हुआ खजाना मिला है, जिसमें सोने के बिस्किट और पुराने सिक्के हैं। भरोसा जीतने के बाद वे इन्हें असली सोना बताकर सस्ते दाम में बेचने का लालच देते थे। आधी कीमत में सोना बेचने का देते थे लालच आरोपी लोगों को बाजार भाव से आधी कीमत पर सोना देने की बात कहकर ग्राहक तलाशते थे। कम कीमत में ज्यादा फायदा मिलने की उम्मीद में कई लोग उनके झांसे में आ जाते थे। पुलिस ने सोने जैसे दिखने वाले नकली धातु के बिस्किट के अलावा एक नकली सिक्का, वारदात में इस्तेमाल की गई वैगनआर कार, मोबाइल और अन्य सामान जब्त किया है। पहले भी कर चुके हैं ऐसी ठगी पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी पन्नालाल पहले भी इसी तरह की ठगी कर चुका है। वहीं दिनेश कुमार टंडन के खिलाफ मारपीट और संपत्ति संबंधी अपराध दर्ज होने की बात भी सामने आई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की आगे जांच कर रही है। लैब जांच से खुलेगा नकली सोना बनाने का राज इस मामले में एएसपी ग्रामीण मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि आरोपियों से बरामद नकली सोने को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि नकली सोना तैयार करने में किन-किन धातुओं का इस्तेमाल किया गया था। ………………. इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… घी बेचने वाली महिला ने RI से 45 लाख ठगे: 50 तोला नकली सोना देकर असली गोल्ड-कैश ले उड़ी, 7 साल से थी पहचान छत्तीसगढ़ में अंबिकापुर नगर निगम के रेवेन्यू इंस्पेक्टर (RI) हबीब खान से 45 लाख की ठगी हुई है। गुजरात की 1 महिला पिछले 7 सालों से उनके घर देशी घी बेचने आती थी। जिससे RI उन पर भरोसा करने लगे थे। इसी बात का फायदा उठाकर ठग महिला ने नकली सोने के बिस्किट देकर 20 तोला असली सोने के जेवर और 15 लाख कैश ले लिए। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

NEET रीएग्जाम-संसदीय समिति ने चीन-अमेरिका से सीखने की नसीहत दी:चीन बोला- हमने बिना गड़बड़ी के 1.3 करोड़ छात्रों की परीक्षा कराई, देश एकजुट हुआ

बिहार में कोचिंग बिल लाने की तैयारी:सीएम सम्राट चौधरी ने कहा, स्कूल-कॉलेजों के समय नहीं होगी कोचिंग की अनुमति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *