रायपुर जयस्तंभ के ऑटोमोबाइल शोरूम में आग:सेकेंड और थर्ड फ्लोर तक पहुंचीं लपटें, 2 घंटे से बुझाने का काम जारी

राजधानी रायपुर के जयस्तंभ चौक स्थित जया ऑटोमोबाइल की बिल्डिंग में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। सुबह 10 बजे से लगी आग पर अब तक काबू नहीं पाया जा सका है।आग बिल्डिंग की दूसरी और तीसरी मंजिल तक फैल गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना मौदहापारा थाना क्षेत्र की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह दुकान खुलने के कुछ ही समय बाद अंदर से धुआं निकलता दिखाई दिया था। देखते ही देखते आग फैलते चली गई। शोरूम के अंदर बड़ी मात्रा में गाड़ियों के स्पेयर पार्ट्स, टायर, ट्यूब, प्लास्टिक का सामान और लुब्रिकेंट्स (ज्वलनशील तेल) मौजूद थे, जिसने आग बुझाने में और परेशानी हो रही है।फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी हुई है। अब तक दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी है। आग की तस्वीरें देखिए… ऑटो पार्ट्स होने से तेजी से फैली आग बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में बड़ी मात्रा में ऑटो पार्ट्स और अन्य सामान रखा हुआ था। ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल गई और ऊपरी मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया।हालांकि, पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर मौजूद है। आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद नुकसान का आकलन किया जाएगा। पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।

More From Author

केरलम में इस साल निपाह वायरस का पहला केस:मरीज वेंटिलेटर पर, हॉस्पिटल स्टॉफ क्वारंटीन; राज्य में हाई अलर्ट, 8 साल में छठवीं बार संक्रमण फैला

सुप्रीम कोर्ट बोला- महिलाओं को होममेकर नहीं नेशन बिल्डर कहें:वे परिवार की नींव मजबूत करती हैं; उनके काम की कीमत हर महीने ₹30 हजार जितनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *