स्कूल में आपत्तिजनक स्थिति में दिखे शिक्षक-शिक्षिका, VIDEO:कमरे में अश्लील हरकतें करते आए नजर, DEO बोले- जांच रिपोर्ट के आधार करेंगे कार्रवाई

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सामने आया है। वीडियो में दोनों एक कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे हैं। वहीं अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर पेरेंट्स में नाराजगी है। यह मामला नवागढ़ ब्लॉक का बताया जा रहा है। हालांकि वायरल वीडियो कब का है, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। मामला सामने आने के बाद DEO अशोक सिन्हा ने जांच के लिए एक समिति गठित कर दी है। जांच टीम को पूरे मामले की पड़ताल कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट के आधार नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्राइमरी स्कूल में हैं पदस्थ जानकारी के अनुसार शिक्षक और शिक्षिका बोड़सरा प्राथमिक शाला, खैरवार पारा में पदस्थ हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो गांव के कुछ युवकों ने बनाया था, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया गया। सोशल मीडिया पर आने के बाद वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। पेरेंट्स ने की सख्त कार्रवाई की मांग हालांकि, वीडियो की सत्यता और इसे रिकॉर्ड किए जाने की परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। वहीं इस मामले में ग्रामीण और पेरेंट्स ने नाराजगी जताई है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। DEO बोले- मामले की जा रही जांच मामले की जानकारी मिलने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) अशोक सिन्हा ने कहा कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। ……………… इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… कॉलेज छात्रा के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ाया शिक्षक,VIDEO:कार में थे दोनों, युवकों ने लड़की से की बदसलूकी; वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में कॉलेज की एक छात्रा के साथ स्कूल टीचर आपत्तिजनक हालत में पकड़ाया है। दोनों जंगल किनारे कार में सवार थे। इस दौरान स्थानीय युवकों ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला बतौली थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स का डेटा डार्क वेब पर लीक:हैकर्स ने एपल-टेस्ला के सीक्रेट डिजाइन और 2 लाख फाइलें चुराईं; कंपनी बोली- काम पर असर नहीं

साय कैबिनेट की बैठक आज:मानसून सत्र, अनुपूरक बजट और ट्रांसफर पॉलिसी पर लग सकती है मुहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *