मछली-पकड़ने गए 9 ग्रामीणों की नाव डैम में पलटी,3 लापता:सूरजपुर में 6 लोग तैरकर निकले सुरक्षित, SDRF की टीम में तलाशने में जुटी

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में स्थित बतरा डैम में सोमवार रात मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों की नाव अचानक पलट गई। हादसे में 6 ग्रामीण तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए, जबकि 3 ग्रामीण लापता हो गए हैं। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई है। घटना करंजी चौकी क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक ग्राम राईं रहने वाले समयलाल, जगलाल सहित 9 ग्रामीण बतरा डैम में मछली पकड़ने गए थे। सभी लोग चोरी-छिपे नाव पर सवार होकर जाल फैला रहे थे। इस दौरान बैलेंस बिगड़ने से नाव पलट गई और सभी लोग पानी में समा गए। 6 बाहर निकले, तीन लापता नाव पलटने के बाद 6 ग्रामीण तैरकर बाहर आ गए। तीन ग्रामीण बाहर नहीं निकल सके और डूब गए। इनमें समय लाल और जगपाल सहित एक अन्य युवक शामिल हैं। घटना की सूचना रात को ही रिश्तेदारों को मिली तो वे मौके पर पहुंचे। इधर, घटना की सूचना पर करंजी पुलिस और सुबह एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। लापता ग्रामीणों की तलाश की जा रही है। लीज खत्म होने के कारण मछली मारने पर प्रतिबंध बताया जा रहा है कि बतरा डैम में पहले मछली पालन का ठेका दिया गया था। मछली पालन के लिए दिए गए लीज की अवधि समाप्त हो गई है, जिसके बाद मछली पकडने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके कारण रात में ग्रामीण चोरी-छिपे मछली पकड़ने गए थे। …………………….. इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… घोघरा डैम में डूबने से गर्भवती मां-बेटी की मौत: जशपुर में नहाने के दौरान हादसा, बड़ी बेटी ने तैरकर बचाई जान छत्तीसगढ़ के जशपुर में रविवार को घोघरा डैम में डूबने से 8 माह की गर्भवती महिला और उसकी मासूम बेटी की मौत हो गई। नहाने के दौरान मां-बेटी गहरे पानी में चली गई, जिससे दोनों की जान चली गई। घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

बलौदाबाजार में 3 महीने में 8 मौतें, आरोपी रामसहाय गिरफ्तार:गड़ा धन पाने जहरीली शराब पिलाकर मारने की आशंका, पुलिस आज करेगी खुलासा

ड्रग्स क्वीन नाव्या मलिक केस में ED की एंट्री:मनी ट्रेल और नेटवर्क की जांच होगी, एजेंसी ने मांगी चार्जशीट और इन्वेस्टिगेशन से जुड़े दस्तावेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *