राजस्थान में टेलीग्राम पर NEET का पेपर बेचने वाला गिरफ्तार:अमेरिकी नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहा था; दिल्ली हाईकोर्ट बोला-टेलीग्राम पर रोक जारी रहेगी

टेलीग्राम पर रोक के बाद भी राजस्थान के भीलवाड़ा से NEET का फर्जी पेपर बेचने की कोशिश की गई है। इस मामले में पुलिस एक स्टूडेंट को हिरासत में लिया है। आरोपी टेलीग्राम का इस्तेमाल अमेरिका के वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) के जरिए कर रहा था। उसके टेलीग्राम चैनल का नाम पेपर माफिया है। उधर, टेलीग्राम पर NEET री-एग्जाम तक रोक जारी रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने टेलीग्राम की केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ लगाई याचिका खारिज कर दी। केंद्र ने 16 जून को टेलीग्राम पर 22 जून तक रोक लगाने का आदेश दिया था। वहीं, NEET री-एग्जाम को ध्यान में रखते हुए वेस्टर्न रेलवे ने परीक्षा केंद्रों पर जाने वाले स्टूडेंट्स के लिए तीन स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। ये स्पेशल ट्रेनें गुजरात और महाराष्ट्र के मुख्य रूटों पर चलेंगी, जिनमें स्लीपर और जनरल कोच होंगे। हाईकोर्ट ने कहा- केंद्र के पास रोक लगाने का अधिकार दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टेलीग्राम की याचिका पर कहा, ‘ सरकार के पास आईटी एक्ट की धारा 69A के तहत बैन लगाने का अधिकार है।’ जस्टिस तेजस कारिया ने कहा, ‘इस मामले पर कोर्ट की रिव्यू कमेटी ने भी सरकार के फैसले की जांच की थी। सरकार ने पूरी समझदारी से काम लिया है, इसमें किसी तरह की जल्दबाजी या लापरवाही नहीं दिखती।’ गुरुवार को मामले की सुनवाई पूरी हुई और कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। कोर्ट ने पूछा था- 15 करोड़ यूजर्स के अधिकार को कैसे रोक सकते हैं कोर्ट में गुरुवार को सरकार ने दलील दी थी कि री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम के दुरुपयोग की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। इस पर कोर्ट ने पूछा था कि कुछ परीक्षार्थियों की वजह से 15 करोड़ टेलीग्राम यूजर्स के अधिकारों पर रोक कैसे लगाई जा सकती है। पूरी खबर पढ़ें… वायुसेना ने 4 दिनों में 200 उड़ानें भरकर 20 से ज्यादा जगह पहुंचाए नीट के पेपर नीट-यूजी रीटेस्ट में पेपर लीक रोकने को वायुसेना अभूतपूर्व सुरक्षा अभियान चला रही है। सेना ने 4 दिनों में विमानों और हेलीकॉप्टरों से 200+ उड़ानें भरकर 20+ स्थानों पर सुरक्षित पेपर पहुंचाए हैं। यह मिशन बुधवार शाम तक पूरा हो जाएगा। पेपर्स रियल-टाइम GPS और डिजिटल लॉक वाले हाई-टेक बॉक्स में रखे गए हैं। थोड़ी भी छेड़छाड़ होते ही दिल्ली कंट्रोल रूम में तुरंत अलर्ट पहुंच जाएगा, जहां सेना के जवान 24 घंटे लाइव नजर रख रहे हैं। NEET रीएग्जाम के लिए स्टेट्स की तैयारियां.… दिल्ली- कैंडिडेट्स DTC और क्लस्टर बसों में मुफ़्त यात्रा कर सकेंगे। यह सुविधा आने और जाने, दोनों यात्राओं के लिए मिलेगी। सेंटर्स के बाहर छात्रों के माता-पिता के लिए कूलिंग ज़ोन बनाए जाएंगे। जहां ORS ड्रिंक्स, पीने का पानी और नींबू पानी मिलेगा। मध्य प्रदेश- रेलवे 20 जून को इंदौर, भोपाल और रतलाम को जोड़ने वाली स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। तेलंगाना- स्टूडेंट्स राज्य सरकार की RTC बसों में मुफ़्त सफर कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपना NEET हॉल टिकट दिखाना होगा। मुंबई- सभी 1,820 लोकल ट्रेनें अपने पूरे शेड्यूल के साथ चलेंगी। सेंट्रल रेलवे के किसी भी रूट पर कोई मेगा ब्लॉक नहीं होगा। अब समझिए VPN क्या है? जिससे बैन हो चुके टेलीग्राम का इस्तेमाल किया गया वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) एक ऐसी तकनीक है जो आपके इंटरनेट कनेक्शन को गुप्त रखती है। जब आप इसे चालू करते हैं, तो यह आपके असली IP एड्रेस (इंटरनेट पहचान) और लोकेशन को छुपाकर डेटा को एन्क्रिप्ट (लॉक) कर देता है। इससे कोई भी यह नहीं देख पाता कि आप इंटरनेट पर क्या देख रहे हैं। VPN के जरिए किसी भी देश के सर्वर को सेलेक्ट कर सकते हैं। यानी कोई भी व्यक्ति भारत में बैन की गई किसी ऐप या वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकता है। भारत में VPN पर कोई प्रतिबंध नहीं है। इसका इस्तेमाल करना पूरी तरह लीगल है। NEET से 1 लाख से ज्यादा मेडिकल कॉलेज में एडमिशन NEET यानी नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट भारत में मेडिकल और डेंटल कोर्सेज में एडमिशन के लिए होने वाली राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा है। इसकी शुरुआत 2013 में हुई थी। इस परीक्षा के माध्यम से देश के सभी सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में MBBS, BDS, आयुष (BAMS, BHMS) और नर्सिंग जैसे कोर्सेज में एडमिशन मिलता है, जिसमें AIIMS और JIPMER जैसे प्रतिष्ठित संस्थान भी शामिल हैं। ——————————— ये खबर भी पढ़ें… 2 दिन में 4 NEET स्टूडेंट ने सुसाइड किया: गुजरात का छात्र छठी मंजिल से कूदा; तमिलनाडु की छात्रा ने लिखा- दोबारा एग्जाम से डर तमिलनाडु के कोयंबटूर में NEET की तैयारी कर रही 19 साल की छात्रा अनुकीर्तना ने बुधवार सुबह जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मौत से पहले छात्रा ने अपने चाचा और करीबी रिश्तेदारों को वॉट्सएप मैसेज भेजे थे। वहीं, अहमदाबाद के न्यू रानीप इलाके में बुधवार रात करीब 2:30 बजे 17 साल के छात्र ने आनंदम फ्लैट्स के ब्लॉक बी की छठी मंजिल से छलांग लगा दी। पुलिस जांच में पता चला कि छात्र NEET परीक्षा की तैयारी कर रहा था। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

युवराज दिल्ली के कोचिंग स्टाफ में शामिल हो सकते हैं:कुलदीप लखनऊ में जा सकते हैं; पंत की दिल्ली में वापसी के संकेत

बिलासपुर में टायर फटा, धमाके से 15-फीट उछले चार लोग,VIDEO:हादसे में हेल्पर की मौत, ऑपरेटर, मैकेनिक समेत 3 घायल, हवा भरते समय हुई घटना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *