चंगोराभाठा में रायपुर नगर निगम की कार्रवाई:बिना अनुमति बन रहे 4 मकानों का हिस्सा तोड़ा, बिना नक्शा बनाए जा रहे निर्माण पर सख्त एक्शन

रायपुर के चंगोराभाठा इलाके में बिना अनुमति निर्माण कर रहे लोगों पर नगर निगम ने कार्रवाई की है। टीम प्रहरी अभियान के तहत बुधवार को पवार भवन के पीछे निर्माणाधीन 4 भवनों में बने अवैध हिस्सों को तोड़ा गया। नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर थ्री-डी मशीन की मदद से भवनों में बनाए गए दीवार, कॉलम, बीम, छज्जे और अन्य निर्माण को हटाया। निगम अधिकारियों के अनुसार संबंधित भवनों का निर्माण निर्धारित अनुमति के बिना किया जा रहा था। पुलिस और निगम की संयुक्त कार्रवाई कार्रवाई रायपुर पुलिस कमिश्नरेट, जिला प्रशासन और नगर निगम के संयुक्त अभियान के तहत की गई। टीम में नगर निगम के नगर निवेश विभाग, उड़नदस्ता, जोन-5 के अधिकारी और यातायात पुलिस के कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि शहर में अवैध निर्माणों के खिलाफ चलाए जा रहे टीम प्रहरी अभियान के तहत लगातार निगरानी की जा रही है। जहां भी बिना अनुमति निर्माण या नियमों के उल्लंघन की शिकायत मिल रही है, वहां कार्रवाई की जा रही है। पहले भी हुई हैं ऐसी कार्रवाई नगर निगम का कहना है कि भवन निर्माण से पहले स्वीकृत नक्शा और आवश्यक अनुमति लेना अनिवार्य है। बिना अनुमति या नियमों के विपरीत निर्माण पाए जाने पर निगम द्वारा नोटिस के बाद तोड़फोड़ की कार्रवाई की जा रही है। टीम प्रहरी अभियान के तहत चल रही है जांच और कार्रवाई।

More From Author

चलती ट्रेलर में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर जान बचाई,VIDEO:कोरबा में सर्वमंगला चौकी के पास शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा

शादी का झांसा देकर महिला डॉक्टर से दुष्कर्म:सालभर किया रेप, प्रेग्नेंट हुई तो कराया अबॉर्शन फिर बातचीत की बंद, कोचिंग संचालक को उम्रकैद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *