दुर्ग में गुटखा फैक्ट्री पर पुलिस का छापा:वाशिंग-पाउडर की आड़ में बना रहे थे जर्दा युक्त गुटखा, 3 मशीन जब्त, 12 लोग हिरासत में

दुर्ग जिले में पुलिस और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने दो फैक्ट्री पर छापेमारी की है, जहां वाशिंग पाउडर बनाने की आड़ में कथित तौर पर जर्दायुक्त गुटखा तैयार किया जा रहा था। इस कार्रवाई के दौरान मौके से 3 मशीनें जब्त की है। पुलिस और खाद्य विभाग की टीम फैक्ट्री परिसर की जांच कर रही है, वहां मौजूद सामग्री की भी जांच की जा रही है। इस मामले में अब तक 12 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। मामला अंडा थाना क्षेत्र के ग्राम कुथरेल का है।
मशीनें और कच्चा माल बरामद पाटन एसडीओपी अनुप लकड़ा ने बताया कि, कुथरेल क्षेत्र में संचालित दो गोदामों पर छापेमार के दौरान अवैध रूप से गुटखा निर्माण का खुलासा हुआ है। एक स्थान से दो मशीनें और दूसरे स्थान से एक मशीन जब्त की गई है, जिनका इस्तेमाल गुटखा निर्माण में किया जा रहा था। मौके से बड़ी मात्रा में कच्चा माल (रॉ मटेरियल) भी बरामद किया गया है। ‘सितार’ नाम से गुटखा तैयार हो रहा था जांच में सामने आया है कि जिस जमीन और गोदाम में यह गतिविधि संचालित हो रही थी, वह असलम खान की है। गोदाम को एग्रीमेंट के माध्यम से वीरेंद्र तिवारी को दिया गया था। पुलिस के मुताबिक यहां ‘सितार’ नाम से गुटखा तैयार किया जा रहा था। पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त फैक्ट्री में अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना के आधार पर दबिश देकर कार्रवाई की गई, जिसमें गुटखा निर्माण से संबंधित मशीनें और अन्य सामग्री बरामद हुई। शुरुआती जांच में पता चला है कि तैयार माल को बाजार में बिक्री के लिए भेजा जाता था। 12 लोगों को हिरासत में लिया पुलिस जब्त किए गए गुटखे को खाद्य विभाग के सहयोग से सैंपलिंग के लिए भेजेगी। सैंपल रिपोर्ट आने के बाद इसमें और भी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने दोनों गोदाम को सील कर दिया है। इस मामले में अब तक 12 आरोपियों को हिरासत में लिया जा चुका है। पुलिस पुराने मामलों या अन्य नेटवर्क से संभावित संबंधों की भी जांच कर रही है।

More From Author

भारत में जन्मे निखिल चौधरी ऑस्ट्रेलिया की टीम में शामिल:ट्रैविस हेड की जगह चुना गया, बांग्लादेश के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज खेलेंगे

अहमदाबाद प्लेन हादसे का एक साल:प्लेन में बैठने से डरते हैं मरने वालों के परिवार; कुछ अब भी काउसिंलिंग करवा रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *