JK विधानसभा में 370 बहाली का प्रस्ताव पास:बीजेपी विधायकों का वेल में हंगामा, दस्तावेज की कॉपी फाड़ीं

जम्मू-कश्मीर विधानसभा ने राज्य के स्पेशल स्टेटस (अनुच्छेद 370) को फिर से बहाल करने का प्रस्ताव पास किया है। बीजेपी विधायकों ने इसका विरोध किया। प्रस्ताव की कॉपियां फाड़ दीं और वेल में जाकर नारेबाजी की। बेंच पर चढ़कर हंगामा करते रहे, जिसके चलते सदन की कार्यवाही एक घंटे से ज्यादा समय के लिए स्थगित रही। ‘भारत सरकार जम्मू-कश्मीर के स्पेशल स्टेटस पर बात करे’
विधानसभा का सत्र शुरू होते ही डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी ने यह प्रस्ताव रखा। इसमें कहा गया, ‘राज्य के स्पेशल स्टेटस और संवैधानिक गारंटियां महत्वपूर्ण हैं। यह जम्मू-कश्मीर की पहचान, कल्चर और लोगों के अधिकारों की सुरक्षा करता है। विधानसभा इसे एक तरफा हटाने पर चिंता व्यक्त करती है। भारत सरकार राज्य के स्पेशल स्टेटस को लेकर यहां के प्रतिनिधियों से बात करे। इसकी संवैधानिक बहाली पर काम किया जाए। विधानसभा इस बात पर जोर देती है कि यह बहाली नेशनल यूनिटी और जम्मू-कश्मीर के लोगों की इक्षाओं, दोनों को ध्यान में रख कर की जाए।’ निर्दलीय विधायक शेख खुर्शीद और शब्बीर कुल्ले, पीसी प्रमुख सज्जाद लोन और पीडीपी विधायकों ने इसका समर्थन किया। BJP ने कहा- स्पीकर ने खुद ही बनाया प्रस्ताव
LoP सुनील शर्मा सहित भाजपा के सभी विधायकों ने प्रस्ताव का विरोध किया। शर्मा ने कहा कि उनके पास जानकारी है कि स्पीकर ने मंगलवार को मंत्रियों की बैठक बुलाई थी और खुद ही प्रस्ताव तैयार किया। वे इस दौरान स्पीकर हाय-हाय और पाकिस्तानी एजेंडा नहीं चलेगा जैसे नारे लगाते रहे। शर्मा ने यह भी पूछा कि जब LG के अभिभाषण पर चर्चा होनी थी तो प्रस्ताव कैसे लाया गया? उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव उन्हें स्वीकार नहीं है। इसके बाद उन्होंने इसकी कॉपी फाड़कर वेल में फेंक दी। हंगामे के बीच विधानसभा स्पीकर अब्दुर रहीम राथर ने प्रस्ताव पर वोटिंग कराई। जिसके बाद प्रस्ताव बहुमत से पास कर दिया गया। नेशनल कांफ्रेंस ने मेनिफेस्टो में किया था वादा
केंद्र सरकार ने 5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर के स्पेशल स्टेटस को खत्म कर दिया था। इस दौरान इसे दो केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बांट दिया गया था। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में नेशनल कांफ्रेंस ने अपने मेनिफेस्टो में इसकी बहाली के प्रयास करने का वादा किया था। प्रस्ताव पास होने के बाद सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि विधानसभा ने अपना काम कर दिया है।

More From Author

सरकारी नौकरी:यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में 82 पदों पर निकली भर्ती; एज लिमिट 50 साल, सैलरी 40 हजार से ज्यादा

छत्तीसगढ़ में पत्नी ने पति की चिता को दी मुखाग्नि,VIDEO:रिश्तेदारों ने अंतिम-संस्कार के बदले 1 लाख या 5 डिसमिल जमीन की डिमांड की थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *