रायपुर के थ्रीडी फैक्ट्री में ब्लास्ट…2 की मौत की खबर:उरला इंडस्ट्रियल एरिया में धमाके से मची अफरा-तफरी; दूर तक सुनाई दी आवाज

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र स्थित थ्रीडी फैक्ट्री में मंगलवार शाम को ब्लास्ट हुआ है। हादसे में 2 मजदूरों के मरने की खबर है। विस्फोट के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद कर्मचारी बाहर की ओर भागने लगे। घटना की सूचना मिलते ही उरला पुलिस, फायर ब्रिगेड और फैक्ट्री प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची। राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। मलबे में दबे कर्मचारियों को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। घायलों को तत्काल अस्पताल भेजने की व्यवस्था भी की गई है। आधा किलोमीटर दूर तक सुनाई दी आवाज प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ब्लास्ट इतना तेज था कि उसकी आवाज दूर तक सुनाई दी। विस्फोट के बाद फैक्ट्री परिसर में धुआं फैल गया। जिससे कुछ देर तक रेस्क्यू अभियान में भी दिक्कत आई। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर फैक्ट्री के आसपास का इलाका खाली करा दिया है। फिलहाल विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटे हैं। मृतकों और घायलों की आधिकारिक संख्या को लेकर प्रशासन की ओर से अभी पुष्टि नहीं की गई है। रेस्क्यू अभियान पूरा होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। खबर अपडेट हो रही है…

More From Author

संजू बाहर नहीं, एशियन गेम्स टीम में पहले से शामिल:जिम्बाब्वे दौरा 2028 टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारी का हिस्सा, इसलिए प्रभसिमरन को मौका

मोदी ने कहा- भारत-इंडोनेशिया में कुछ-कुछ होता है:DNA म्युचअल ट्रस्ट से बना; इंडोनेशियाई राष्ट्रपति बोले- मैं मोदी का करियर कॉपी करता हूं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *