दावा- सिया ने प्रेमी चेतन से शादी कर ली थी:पुलिस मैरिज सर्टिफिकेट और फोटो खोज रही, नवंबर में केतन से शादी होनी थी

पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया दावा सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, सिया गोयल ने केतन से सगाई के बाद अपने प्रेमी चेतन चौधरी से गुपचुप शादी कर ली थी। दोनों ने करीब चार महीने पहले स्थानीय रजिस्ट्रार ऑफिस में शादी की थी। पुलिस दावे की पुष्टि के लिए मैरिज सर्टिफिकेट और दूसरे सबूत जुटा रही है। सिया की दो कॉलेज सहेलियों से भी पूछताछ की जा रही है। दावा है कि दोनों शादी में गवाह थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस एक इंस्टाग्राम अकाउंट से डिलीट की गई तस्वीरें भी रिकवर करने की कोशिश कर रही है। इन तस्वीरों में सिया और चेतन वरमाला पहने नजर आ रहे थे। पुलिस को शक है कि दोनों ने स्पेशल मैरित एक्ट के तहत शादी रजिस्ट्रशन कराया था। सिया और चेतन फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। आरोप है कि 18 जून को सिया और चेतन ने केतन को पुणे के लोहगढ़ किले से 400 फीट गहरी खाई में धक्का दे दिया था। चेतन की बैंक रिकॉर्ड भी खंगाली जा रही मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जांच एजेंसियां चेतन चौधरी के बैंक रिकॉर्ड भी खंगाल रही हैं। यह पता लगाया जा रहा है कि क्या शादी की प्रक्रिया जल्दी पूरी कराने के लिए किसी बिचौलिए को पैसे दिए गए थे। पुलिस को शक है कि उदयपुर में नवंबर में होने वाली शादी की तैयारियां तेज होने के बाद हत्या की साजिश को जल्द अंजाम दिया गया। सिया ने दोस्त से कहा था- शादी जो होने नहीं वाली सिया की स्नैपचैट पर एक दोस्त से की गई बातचीत वायरल हुई थी। इसमें लिखा है- ये शादी नहीं होने वाली है। 25 मई की चैट में सिया अपनी एक दोस्त से शादी की बुकिंग के लिए आधार कार्ड मांगती है। लेकिन इसके बाद लिखा गया एक मैसेज सबसे ज्यादा चर्चा में है- ‘शादी की टिकट के लिए आधार कार्ड फ्रंट-बैक भेज दे, जो होने नहीं वाली लेकिन फिर भी भेज दे। प्लानिंग से मर्डर तक 19 दिन में घटना को अंजाम दिया 31 मई: सिया को केतन की हत्या का प्लान सूझा: 11 फरवरी को सगाई के बाद केतन, सिया को घर लेकर आता था, साथ घुमाने ले जाता था। उसे ट्रैकिंग यानी पहाड़ी चढ़ने का शौक था। उसने सिया से ट्रैकिंग के लिए लोहगढ़ किले चलने को कहा। यहीं सिया को केतन की हत्या का प्लान सूझा। 5 जून: किले पर जाने की जिद की, केतन नहीं गया: सिया ने 4 जून को केतन से दोबारा लोहगढ़ फोर्ट जाने की जिद की। केतन नहीं माना। 6 जून को केतन, उनकी बहन, एक दोस्त और सिया के इंडोनेशिया के बाली जाने के टिकट बुक थे। पुणे पुलिस के मुताबिक बाली न जाना पड़े, इसलिए सिया ने केतन का पासपोर्ट छिपा लिया। 14 जून: पहली कोशिश, धक्का दिया, लेकिन केतन बच गया: सिया ने केतन से दोबारा किले पर चलने को कहा। पुलिस के मुताबिक 14 जून को दोनों लोहगढ़ पहुंचे। सिया ने केतन को धक्का दिया, लेकिन पेड़ का सहारा मिलने से केतन बच गया। उसने पूछा- धक्का क्यों दिया? सिया ने कहा, ‘एक सांप था, तुम्हें उससे बचाने के लिए धक्का दिया।’ केतन ने घर आकर सबको बताया कि सिया की वजह से उसकी जान बच गई। 18 जून: दूसरी कोशिश में बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर धक्का दिया: 19 जून को सिया का जन्मदिन मनाने के लिए केतन ने महाबलेश्वर में एक लग्जरी रिजॉर्ट बुक किया था। सिया ने उससे पहले केतन को प्री-वेडिंग फोटोशूट की बात कहकर लोहगढ़ किले पर जाने के लिए मना लिया। इस बार पीछे-पीछे चेतन भी आया। एक जगह जब केतन पहाड़ियों की तरफ देख रहा था, तभी दोनों ने उसे पीछे से धक्का दे दिया। —————– ये खबर भी पढ़ें… सिया ने केतन मर्डर से पहले राजा रघुवंशी केस पढ़ा:मोबाइल हिस्ट्री से पता चला; यह भी जाना- क्या कस्टडी में महिला से मारपीट होती है

More From Author

NCERT 8वीं सोशल साइंस की नई किताब जारी:एक्सपर्ट कमेटी ने दोबारी लिखी, जनहित याचिका पर जोर, 3 एक्सपर्ट के नाम हटाए

तेलंगाना DSP के पास मिली ₹300 करोड़ की संपत्ति:रिश्तेदारों, दोस्तों और सहयोगियों के नाम पर खरीदी करोड़ों की प्रॉपर्टी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *