ACB ने बिजली विभाग के JE, लाइनमैन को पकड़ा:किसान से बिजली कनेक्शन के नाम पर 9,500 रुपए रिश्वत ली थी

एमसीबी जिले के मनेन्द्रगढ़ में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बिजली विभाग के एक कनिष्ठ अभियंता (JE) और एक लाइनमैन को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद बिजली विभाग में हड़कंप मच गया है। मनेन्द्रगढ़ के डोमनापारा निवासी किसान रमेश ने अपने खेत में बिजली कनेक्शन के लिए विभाग में आवेदन किया था। आरोप है कि कनेक्शन देने के बदले कनिष्ठ अभियंता मनीष कुमार बजाज और लाइनमैन राकेश शुक्ला ने उनसे 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। पीड़ित किसान ने अम्बिकापुर स्थित ACB कार्यालय में इसकी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की पुष्टि होने के बाद ACB टीम ने एक सुनियोजित कार्रवाई की। सोमवार को टीम ने मनेन्द्रगढ़ में दबिश देकर दोनों आरोपियों को 9,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। ACB अधिकारियों ने मौके पर ही रिश्वत की रकम जब्त कर ली और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। उनसे पूछताछ के बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में खलबली मच गई है। स्थानीय लोगों का मानना है कि ऐसी कार्रवाई से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

More From Author

11 दिन में पेट्रोल ₹7.40 और डीजल ₹7.52 तक महंगा:इस महीने चौथी बार बढ़े दाम, चांदी ₹5100 बढ़कर ₹2.71 लाख किलो हुई; शेयर बाजार भी चढ़ा

एमपी के चंदेरी में मिला विलुप्‍तप्राय सफेद गिद्ध:राष्‍ट्रपति मुर्मू ने 66 हस्तियों को पद्म पुरस्‍कार किए; 26 मई के करेंट अफेयर्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *