सूरजपुर में केंद्रीय विद्यालय में पहले दिन अव्यवस्थाएं:पेयजल, शौचालय की कमी पर अभिभावकों का आक्रोश, कलेक्टर से की शिकायत

सूरजपुर जिले में नव प्रारंभ हुए केंद्रीय विद्यालय में पहले ही दिन अव्यवस्थाओं को लेकर अभिभावकों ने नाराजगी जताई। बच्चों को स्कूल लेकर पहुंचे परिजनों ने मूलभूत सुविधाओं की कमी का आरोप लगाते हुए प्रशासन से तत्काल सुधार की मांग की है। अभिभावकों के अनुसार, विद्यालय में पीने के स्वच्छ पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। इसके अतिरिक्त, शौचालयों में गंदगी होने के कारण बच्चों को परेशानी हो रही है। स्कूल के पहले दिन सामने आईं इन कमियों ने अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। जानकारी के अनुसार, विद्यालय में वर्तमान में कक्षा पहली से पांचवीं तक की कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। छोटे बच्चों के लिए बुनियादी सुविधाओं का अभाव एक महत्वपूर्ण मुद्दा बन गया है।
अभिभावकों ने इस संबंध में कलेक्टर सूरजपुर से शिकायत की है और तत्काल निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब उन्होंने अपनी समस्या बताने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया, तो उनका फोन नहीं उठाया गया।

More From Author

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में बाघिन की वापसी, VIDEO:कैमरा ट्रैप में कैद, 15 साल बाद लौटी स्थायी उपस्थिति की उम्मीद

नाबालिग ने जादू-टोना के शक में बुजुर्ग-महिला पर किया हमला:कटघोरा के लखनपुर में फरसे से वार, महिला की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *