जगदलपुर में पुराने फिल्टर प्लांट में लगी आग:मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम, आग पर काबू पाने की कोशिश

शहर के नयामुंडा स्थित पुराने फिल्टर प्लांट और पानी टंकी परिसर में शुक्रवार शाम आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, नगर निगम और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है। आग पर नियंत्रण पाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, परिसर में लगे ट्रांसफार्मर या इलेक्ट्रिक तार में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी। आग परिसर में रखे ब्लीचिंग पाउडर और अन्य सामग्री तक पहुंचने के कारण तेजी से फैल गई। हालांकि समय रहते दमकल कर्मियों ने मोर्चा संभाल लिया और आग को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से घटना की जानकारी ली और राहत कार्यों का जायजा लिया। किरण सिंह देव ने कहा कि आग पर काबू पाने के लिए सभी संबंधित विभाग समन्वय के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद की गई है। प्रशासन के मुताबिक आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। वहीं एहतियात के तौर पर आसपास के क्षेत्र की निगरानी बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने कहा कि आग पूरी तरह बुझने के बाद नुकसान का आकलन किया जाएगा।

More From Author

जमीन और वन अधिकार को लेकर पण्डो समाज का प्रदर्शन:रामानुजगंज में रैली निकालकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, फर्जी पट्टों पर कार्रवाई की मांग

सूर्यघर योजना की प्रगति पर जिला स्तर पर समीक्षा:लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर जोर, सौर ऊर्जा से घर-घर बिजली पहुंचाने के लक्ष्य पर फोकस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *