फेसबुक फ्रेंड ने कार में सेक्स कर बनाया अश्लील VIDEO:6 साल तक महिला से संबंध बनाए, 35 लाख वसूले, 10वीं में साथ पढ़े थे

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर युवक शादीशुदा महिला से 6 साल तक दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान उसने महिला से 35 लाख भी वसूल लिए। दरअसल, दोनों ने 10वीं में साथ पढ़ाई की थी। युवती की शादी हो गई। फेसबुक के जरिए दोनों दोबारा संपर्क में आए। युवक महिला से बातचीत करने लगा। एक दिन उसने मायके छोड़ने के बहाने युवती को अपनी कार में बैठाया। कुछ दूर सुनसान इलाके में जाकर युवक ने बहला-फुसला कर महिला से सेक्स किया। इस दौरान उनसे महिला का अश्लील वीडियो भी बना लिया था। आरोपी ने वीडियो महिला के पति को दिखाने की धमकी दी। डर से महिला ने इन 6 सालों में उसे किस्तों में जेवर और कैश मिलाकर करीब 35 लाख रुपए दे दिए। इसके बाद भी आरोपी की मांग खत्म नहीं हुई और वह लगातार और पैसे मांगने लगा। आरोपी की लगातार धमकियों से परेशान होकर उसने सुसाइड का मन बना लिया था। लेकिन बाद में महिला ने महिला थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी अनिल के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला महिला थाना क्षेत्र की है। अब जानिए पूरा मामला जानकारी के मुताबिक, कोतरारोड़ थाना क्षेत्र में रहने वाली 33 साल की महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। महिला ने बताया कि वह सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बंजारी गांव के अनिल ईजारदार (32) को हाईस्कूल के दिनों से जानती थी। उस समय दोनों के बीच सामान्य बातचीत होती थी। बाद में साल 2013 में महिला की सामाजिक रीति-रिवाज के अनुसार किसी अन्य युवक से शादी हो गई। शादी के बाद दोनों का संपर्क खत्म हो गया था। महिला के मुताबिक, साल 2019 में अनिल ईजारदार ने उसे फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। इसके बाद दोनों फिर से संपर्क में आए और मोबाइल और व्हाट्सएप पर बातचीत शुरू हो गई। पीड़िता ने बताया कि 25 दिसंबर 2020 को वह अपने मायके सारंगढ़ जाने के लिए चंद्रपुर बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थी। तभी उसकी मुलाकात अनिल से हुई। कार में बनाया शारीरिक संबंध इसी दौरान अनिल वहां पहुंच गया। उसने महिला से कहा कि वह उसे उसके घर तक छोड़ देगा और इस बहाने उसे अपनी सफेद कार में बैठा लिया। महिला का आरोप है कि इसके बाद अनिल उसे गांव के पास एक खेत की ओर ले गया, जहां उसने बहला-फुसला कार के अंदर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए ओर चोरी-छिपे उसका वीडियो भी बना लिया। वीडियो-फोटो वायरल करने की धमकी दी इसके बाद अनिल ने महिला की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोप है कि वह वीडियो उसके पति और परिवार वालों को भेजने की बात कहकर लगातार उससे पैसों की मांग करता रहा। पीड़िता ने बताया कि बदनामी के डर से वह लंबे समय तक उसके दबाव में रही। अनिल धमकी देकर लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। महिला के अनुसार, 25 दिसंबर 2020 से 24 मई 2026 तक वह उसे डराकर उसका शोषण करता रहा। जेवरात और कैश समेत लाखों रुपए वसूले पीड़िता ने बताया कि इस दौरान अनिल ने उससे धीरे-धीरे करके गहने और कैश मिलाकर करीब 35 लाख रुपए भी वसूल लिए। इसके बाद भी वह लगातार और पैसे मांगता रहा। आखिर में परेशान होकर उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(उ), 351(3) और 308(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मानसिक रूप से हुई परेशान, सुसाइड बनाया मन पीड़िता ने बताया कि आरोपी की प्रताड़ना से वह मानसिक रूप से इतनी परेशान हो चुकी थी कि उसने सुसाइड करने का मन बना लिया था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसे उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसके पास से कार और मोबाइल फोन जब्त कर लिए और उसे अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। ………………………. इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… शादीशुदा महिला ने 16 साल के लड़के से रेप किया:इमोशनल ब्लैकमेल कर फंसाया, होटल बुलाकर संबंध बनाए, इंस्टाग्राम पर हुई थी फ्रेंडशिप छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में नाबालिग लड़के से रेप के आरोप में पुलिस ने शादीशुदा महिला को गिरफ्तार किया है। ख्याति विश्वकर्मा (25) ने लव मैरिज की थी, लेकिन उसने इंस्टाग्राम पर 16 साल के लड़के से भी दोस्ती की थी। दोनों बातचीत और मुलाकात किया करते थे। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

PoK में अब तक 46 प्रदर्शनकारियों की मौत:1100 गिरफ्तार; शरणार्थी सीटें खत्म करने के लिए आंदोलन, पाकिस्तानी सेना का विरोध

भारतीय मल्टी लेयर्ड बैलिस्टिक डिफेंस सिस्टम का टेस्ट कामयाब:5000km से आ रही मिसाइल को मार गिराएगा, यह तकनीक हासिल करने वाला भारत 5वां देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *