रायपुर की पोरवाल ऑयल फैक्ट्री में लगी आग, VIDEO:मौके पर पहुंचीं दमकल और पुलिस की टीमें, आसमान में छाया धुएं का गुबार

रायपुर के पोरवाल ऑयल फैक्ट्री में शुक्रवार को आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग पर काफी हद तक काबू पा लिया है। घटना उरला थाना क्षेत्र की है। शुरुआती जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में सैंपल लेने के दौरान वाल्व बंद नहीं होने से गर्म पदार्थ बाहर बह गया और ऑक्सीजन के संपर्क में आते ही सेल्फ इग्नीशन की प्रक्रिया शुरू हो गई, जिससे आग भड़क उठी। घटना के दौरान सैंपल ले रहे एक कर्मचारी के हाथ में हल्की चोट आई है। उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद फैक्ट्री परिसर में कुछ समय के लिए धुएं का गुबार छाया रहा। फिलहाल, मामले की जांच जारी है। ऑटोमोबाइल बिल्डिंग में लगी थी भीषण आग बता दें कि इससे पहले शहर के एमजी रोड स्थित जया ऑटोमोबाइल की बिल्डिंग में भीषण आग लग गई थी। 11 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया था। आग बिल्डिंग की दूसरी और तीसरी मंजिल तक पहुंच गई थी। जेसीबी से शॉप के सामने का हिस्सा तोड़कर फायर कर्मी अंदर घुसे और आग बुझाई गई थी।

More From Author

इस साल से आईआईटी कानपुर लॉन्च करेगा साइबर सिक्योरिटी कोर्स:जेईई एडवांस्ड स्कोर जरूरी नहीं, 60 सीटों पर एडमिशन

19 साल के निसर्ग अधिकारी को मिली IIT में नौकरी:अपने ब्लॉग से CBSE के OSM पोर्टल में कमियां बताई थी, मिला जॉब ऑफर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *