महिला की 12 पसलियां टूटीं…दिल-फेफड़े फटे:पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा-सिर की 3 हड्डियां भी टूटी, अंबिकापुर में प्रेमी ने रेप के बाद की थी हत्या

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में प्रेमी ने रेप के बाद महिला की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। उसके प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक की बोतल डाल दी। करीब 10 साल पहले महिला की पति की मौत हो गई थी। वारदात से पहले दोनों साथ में जाते हुए CCTV कैमरे में कैद हुए हैं। पीएम करने वाले मेडिकल कॉलेज के फोरेंसिक विभाग के डॉ. संटू बाग ने बताया कि, महिला के सीने 12 पसलिया पूरी तरह टूट गई थी। पसली की हड्डियों के कई टुकड़े हो गए थे। इससे महिला का फेफड़ा और दिल फट गया था। इसके अलावा सिर में भी तीन जगह गंभीर चोट आई है। सिर की तीन हड्डियां टूटी हुई थीं। गले को भी दबाया गया है। जिस तरह के चोट दिखाई पड़े हैं। उससे संभावना है कि उसके सीने पर चढ़कर काफी दबाव दिया गया है। जिससे पसलिया टूट गई हैं। महिला के साथ दुष्कर्म की संभावना है। पुष्टि के लिए बिसरा जांच के लिए भेजा गया है। इस मामले में पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने आरोपी को फांसी देने की मांग की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि, ये हैवानियत दिल्ली की निर्भया कांड जैसी है। वहीं, महिला कांग्रेस ने शनिवार को रैली निकालकर प्रदर्शन किया। 11 मीटर श्वेत साड़ी में लोगों के हस्ताक्षर लिए। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए… जानिए क्या है पूरा मामला ? जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के महामाया प्रवेश द्वार के पास रिंग रोड किनारे स्थित झोपड़ीनुमा मटन की दुकान है। जहां शुक्रवार (3 अप्रैल) सुबह एक महिला का शव खून से लथपथ पड़ा था। स्थानीय लोगों ने देखा तो थाने में सूचना दी। सूचना मिलते ही एसएसपी राजेश अग्रवाल, एएसपी अमोलक सिंह, फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची। जहां देखा गया कि, महिला के गले में धारदार हथियार के निशान थे, वहीं उसका सिर भी कुचला हुआ था। घटनास्थल पर काफी मात्रा में खून फैला हुआ था। जांच के दौरान महिला के प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक की बोतल मिली है। शुरुआती जांच में उसके साथ रेप के बाद हत्या की पुष्टि हुई है। पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को भी बुरी तरह कुचल दिया गया है। गले में भी निशान मिले। पति की मौत के बाद किराए के घर में रहती थी पुलिस जांच के दौरान महिला की पहचान 45 वर्षीय लखनपुर निवासी के रूप में हुई है। करीब 10 साल पहले महिला की पति की मौत हो गई थी। इसके बाद वह से घर से निकल गई थी। उसका अंबिकापुर के गंगापुर इलाके में किराए का घर है, जहां उसका 25 साल का एक बेटा रहता है। महिला दो-दो महीने तक अपने घर नहीं जाती थी। जब कभी वह गंगापुर वाले घर जाती, तब उसके साथ उसका प्रेमी भी रहता था। प्रेमी खुद को पुष्पा बताता था और अजीबो-गरीब हरकत भी करता था। दोनों नशे में होते थे। कबाड़ बिनने का काम करते थे। इसलिए महिला का बेटा भी उससे संबंध नहीं रखता था। संस्था ने कराया अंतिम संस्कार उसका बेटा अकेला था, इसलिए पुलिस ने अनोखी सोच संस्था को इसकी जानकारी दी, तो संस्था के सदस्यों ने शनिवार को गंगापुर मुक्तिधाम में महिला के शव का अंतिम संस्कार कराया। सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी इस मामले की जांच कर रही पुलिस को कुछ सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें महिला और आरोपी रात करीब 1 बजे घटना स्थल की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं। महिला अपने प्रेमी के कंधे पर हाथ भी रखी हुई थी। घटना स्थल पर पर्दा लगा था। जिसके पीछे दोनों ने खाना भी खाया था। एक फूटेज में प्रेमी का चेहरा स्पष्ट नजर आ रहा है। पुलिस ने उसकी पहचान पांडा उर्फ मिथुन के रूप में की है। फिलहाल उसकी तलाश जारी है। सिंहदेव बोले- शर्म से झुकी हुई है आंखें इस मामले में पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है कि, अंबिकापुर की एक बेटी के साथ दुष्कर्म और उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। यह हैवानियत दिल्ली के निर्भया कांड की तरह दिल दहला देने वाली है। क्रोध भी है, पीड़ा भी है, और एक गहरा सवाल भी-क्या हमारी बेटियां अब सड़कों पर भी सुरक्षित नहीं? सिंहदेव ने कहा कि, जब शहर का सबसे व्यस्त इलाका भी सुरक्षित नहीं, तो यह सरकार आखिर किस बात का शासन चला रही है? व्यक्तिगत राय में, ऐसे जघन्य अपराधों के लिए मृत्युदंड दिया जाना चाहिए। सिंहदेव ने मांग की है कि आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी हो और सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो। ऐसी सख्त सजा दी जाए जो मिसाल बने। महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन कर हस्ताक्षर अभियान चलाया महिलाओं के खिलाफ बढ़ते क्राइम के विरोध में सरगुजा जिला महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन कर हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की है। महिला कांग्रेस ने शहर के कई चौक-चौराहों पर जाकर 11 मीटर की श्वेत साड़ी में लोगों से उनका हस्ताक्षर लेकर राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू को भेजने का निर्णय लिया है। जिलाध्यक्ष सीमा सोनी ने कहा कि, साड़ी भारतीय महिलाओं के लिए मात्र परिधान ही नहीं साथ ही साथ उनके आत्मसम्मान, गरिमा, शालीनता, सुरक्षा का भी प्रतीक है। सरगुजा की खराब कानून व्यवस्था महिलाओं के इसी प्रतीक का चीरहरण कर रही है। इस लिए हमने साड़ी को हस्ताक्षर अभियान का प्रतीक बनाया है। ……………….. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… महिला की सिर कुचलकर हत्या, प्राइवेट पार्ट में मिली बोतल: अंबिकापुर में रिंग रोड किनारे मिला शव; रेप के बाद मर्डर की आशंका छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक अधेड़ महिला की सिर कुचलकर हत्या हुई है। मृतका के प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक की बोतल मिली, जिससे आशंका जताई जा रही है कि रेप के बाद किसी ने उसे मार डाला। शुक्रवार सुबह रिंग रोड किनारे मिले शव को पुलिस कब्जे में लेकर जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री की भारत को धमकी:कहा- अगला युद्ध बॉर्डर तक नहीं रहेगा, कोलकाता तक पहुंचेंगे; उनके घरों में ही उन पर हमला करेंगे

IPL में आज पहला मैच SRH vs LSG:लखनऊ ने 6 में से 4 मैच जीते, पिछले सीजन हैदराबाद में LSG ने जीता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *