धर्मेंद्र प्रधान बोले- कॉकरोच जनता पार्टी दहशतगर्तों की B टीम:CJP ने नीट पेपर लीक को लेकर शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगा था

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को दहशतगर्तों की B टीम बताया। CJP नीट पेपर लीक का विरोध कर रही है और शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग कर रही है। मीडिया संस्थान NDTV को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा- जिन्हें डेमोक्रेसी में रिजेक्ट कर दिया गया था, वे भेष बदलकर आए हैं और अब सिस्टम के पीछे पड़े हैं। वे उन लोगों के लिए नारे लगाते हैं जो देश को बांटना चाहते हैं। उनकी पहचान हो गई है। वहीं राहुल गांधी की कोटा में रैली को लेकर प्रधान ने कहा- विपक्ष को सवाल पूछने का अधिकार है। लेकिन री-एग्जाम से तीन दिन पहले कोटा में जाकर दहशत पैदा करते हैं स्टूडेंट्स के मन में भय पैदा करते हैं। उनकी मंशा थी कि 21 की परीक्षा खराब हो जाए। BJP नेता ने कहा कि कुछ लोगों को देश की तरक्की पर भरोसा नहीं है। प्रधान ने 3 मई को नीट का पेपर लीक होने के बाद 21 जून को हुए री-एग्जाम को सफल बताया। उन्होंने पेपर लीक में शामिल शिक्षकों को भक्षक बताया। प्रधान के इंटरव्यू की खास बातें…

More From Author

पुणे में सोनम रघुवंशी जैसा केस:लड़की ने प्रेमी के साथ मिलकर मंगेतर को 400 फीट गहरी खाई में फेंका; नवंबर में शादी थी

गुजरात- AAP विधायक, पत्नी समेत 9 को 7-7 साल जेल:वन्यकर्मियों से मारपीट, वसूली के मामले में मिली सजा, ₹96000 का जुर्माना भी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *