छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों के लगाए गए IED ब्लास्ट से DRG का एक जवान शहीद हो गया है। जबकि 3 जवान घायल हैं। रविवार सुबह DRG की टीम नक्सल विरोधी अभियान पर सर्चिंग पर निकली थी। इसी दौरान IED ब्लास्ट हो गया। घटना भोपालपटनम थाना इलाके की है। जानकारी के मुताबिक, 17 अगस्त को बीजापुर के नेशनल पार्क क्षेत्र में DRG की टीम नक्सली विरोधी अभियान पर निकली थी। सर्चिंग के दौरान भोपालपटनम इलाके के उल्लूर के जंगल में 18 अगस्त की सुबह IED ब्लास्ट हो गया। इस वारदात में DRG का जवान दिनेश नाग शहीद हो गया। तस्वीरों में देखिए घायल जवान… ब्लास्ट में 3 जवान घायल जबकि 3 जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों की स्थिति सामान्य और खतरे से बाहर है। शुरुआती इलाज के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जगदलपुर रेफर किया जा सकता है। पुलिस अफसरों ने बाद में विस्तार से जानकारी देने की बात कही है। 6 अगस्त को हुई थी मुठभेड़ बता दें कि इससे पहले बीजापुर जिले में 6 अगस्त को जवानों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को ढेर किया था। मारे गए नक्सली का शव और हथियार बरामद कर लिया गया था। मामला गंगालूर थाना इलाके का है। वहीं बीजापुर में एनकाउंटर के डर से एक महिला नक्सली समेत 9 नक्सलियों ने सरेंडर किया था। 9 नक्सलियों में से 6 नक्सलियों पर 24 लाख रुपए का इनाम घोषित हैं। इनमें एक नक्सली 8 लाख और दो 5-5 लाख के साथ तीन नक्सली 2-2 लाख रुपए के इनामी हैं। बीजापुर में 9 नक्सलियों ने किया था सरेंडर इधर, बीजापुर में एनकाउंटर के डर के डर से सरेंडर करने वाले नक्सली माड़ डिवीजन की कंपनी नंबर 01, प्लाटून नंबर 12 और 13, दक्षिण बस्तर डिवीजन की टेक्निकल टीम, DGN डिवीजन (धमतरी-गरियाबंद-नुआपाड़ा) और अन्य एरिया कमेटियों में काम कर रहे थे। ऐसे में पुलिस इनके सरेंडर को बड़ी सफलता मान रही है। 26 जुलाई को मारे गए थे 17 लाख रुपए के इनामी 4 नक्सली इसके पहले बीजापुर जिले के बासागुड़ा इलाके में 26 जुलाई की शाम को 17 लाख रुपए के इनामी 4 नक्सलियों को मारे गए थे। इनमें 2 महिला और 2 पुरुष नक्सली शामिल हैं। सभी के शव, INSAS, SLR समेत बड़ी संख्या में हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक जिले के दक्षिण-पश्चिमी जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की पुख्ता जानकारी मिली थी। इसी के आधार पर सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। एनकाउंटर में 4 हार्डकोर नक्सली मारे गए हैं। खुफिया इनपुट पर चला सर्च ऑपरेशन बीजापुर SP जितेन्द्र यादव ने बताया था कि खुफिया इनपुट के आधार पर DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) की टीम ने दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। 26 जुलाई की शाम को जंगल में सर्चिंग के दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरू की, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला। इस दौरान करीब दो घंटे तक चली रुक-रुककर मुठभेड़ के बाद मौके से 4 शव बरामद किए गए। मारे गए नक्सलियों की पहचान हो गई है। एनकाउंटर में 3 ACM और एक कमांडर गार्ड मारा गया है। 3 नक्सलियों पर 5-5 लाख और एक नक्सली पर 2 लाख का इनाम घोषित था। बस्तर IG बोले- 2024 से जुलाई 2025 तक 425 नक्सली ढेर बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने बताया था कि 2024 में जो निर्णायक बढ़त हमने बनाई थी, उसे 2025 में और मजबूत किया जा रहा है। जनवरी 2024 से जुलाई 2025 तक सुरक्षाबलों ने 425 हार्डकोर नक्सलियों को ढेर किया है। यह हमारे बलों की प्रतिबद्धता, योजनाबद्ध रणनीति और जनसहयोग का प्रमाण है। 18 जुलाई को मारे गए थे 6 नक्सली इसके पहले 18 जुलाई को नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में जवानों ने 6 नक्सलियों का एनकाउंटर किया था। मुखबिर की सटीक सूचना पर सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम सर्चिंग पर निकली थी। जहां फोर्स ने माओवादियों को घेर कर मार गिराया। बारिश के मौसम में भी नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन मानसून जारी है। इस दौरान पुलिस का नक्सलियों से सामना हुआ। दोनों तरफ से फायरिंग हुई थी। जवानों ने जवाबी कार्रवाई में नक्सलियों को ढेर कर दिया। एनकाउंटर वाली जगह से AK-47 और SLR जैसे ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद हुए थे। अबूझमाड़ में 26 जून को हुई थी मुठभेड़ वहीं 5 जुलाई को बीजापुर जिले में जवानों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को ढेर किया था। जवानों ने 5 जुलाई की सुबह मारे गए नक्सली का शव और हथियार बरामद किया। इसके साथ ही नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके में ही 26 जून को जवानों ने 2 वर्दीधारी महिला नक्सलियों को मार गिराया था। दोनों के शव बरामद कर किए गए। साथ ही 315 बोर राइफल और अन्य हथियार भी बरामद हुए थे। मारे गए नक्सलियों में एरिया कमेटी मेंबर (ACM), कुतुल एरिया कमेटी मेंबर सीमा के रूप में की गई। इस पर 5 लाख का इनाम घोषित था। वहीं लिंगे उर्फ रांझू पर 1 लाख का इनाम था। रांझू पार्टी मेंबर (PM), कुटुल LOS थी। शाह की डेडलाइन, 2026 तक करेंगे नक्सलवाद का खात्मा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अगस्त 2024 और दिसंबर 2024 में छत्तीसगढ़ के रायपुर और जगदलपुर आए थे। वे यहां अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग मंचों से नक्सलियों को चेताते हुए कहा था कि हथियार डाल दें। हिंसा करोगे तो हमारे जवान निपटेंगे। वहीं उन्होंने एक डेडलाइन भी जारी की थी कि 31 मार्च 2026 तक पूरे देश से नक्सलवाद का खात्मा कर दिया जाएगा। शाह के डेडलाइन जारी करने के बाद से बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन काफी तेज हो गए हैं। ……………………………… इससे संबंधित ये खबर भी पढ़ें… नक्सलियों ने पहले कहा 400…अब बोले-357 साथी ढेर: देशभर में मारे गए माओवादियों का आंकड़ा जारी किया; बीजापुर में 2 शिक्षा दूतों की हत्या की नक्सलियों की सेंट्रल कमेटी ने देशभर में मारे गए साथियों का आंकड़ा जारी किया है। जारी बुकलेट में कहा गया है कि सालभर में देश के अलग-अलग राज्यों में उनके कुल 357 साथी मारे गए हैं, जबकि कुछ महीने पहले भी नक्सलियों के सेंट्रल कमेटी के प्रवक्ता ने लेटर जारी किया था। जिसमें डेढ़ साल में 400 से ज्यादा नक्सलियों के मारे जाने का जिक्र था। पढ़ें पूरी खबर… ………………………………………. इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में 2.54 करोड़ के 66 इनामी नक्सलियों का सरेंडर:पहली बार SZCM कैडर नक्सली ने डाले हथियार; 18 महीनों में 1,570 ने छोड़ी हिंसा छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के 5 जिलों में एक ही दिन में 66 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इन पर कुल 2 करोड़ 54 लाख रुपए का इनाम घोषित है। बीजापुर जिले में सरेंडर किए 25 नक्सलियों में से 23 पर 1 करोड़ 15 लाख का इनाम है। इसमें एक SZCM (स्पेशल जोनल कमेटी मेंबर) कैडर का भी नक्सली शामिल है। पढ़ें पूरी खबर…
