10 फीट गहरी नाली में गिरी गाय:राजनांदगांव में ड्रिल मशीन से तोड़ा गया पक्का नाला, मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला

राजनांदगांव शहर के तेलीपारा स्थित आजाद चौक में शनिवार सुबह एक गाय गहरी और संकरी नाली में गिर गई। करीब 10 फीट गहरी नाली में फंसने के कारण वह बाहर नहीं निकल पा रही थी। सूचना मिलते ही गौरक्षक और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा घंटों की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के बाद लोगों ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए खुले नालों को तत्काल ढंकने की मांग की। सुबह 6 बजे हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 6 बजे गौ माता अचानक खुली नाली में गिर गई। नाली बेहद संकरी होने के कारण वह पूरी तरह उसमें फंस गई और हिल-डुल भी नहीं पा रही थी। दर्द से कराह रही गौ माता को देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत गौरक्षकों को सूचना दी। ड्रिल मशीन से तोड़ा गया नाला गौरक्षक और स्थानीय निवासी मौके पर पहुंचे, लेकिन संकरी जगह होने के कारण गौ माता को सीधे बाहर निकालना संभव नहीं था। शुरुआती प्रयास विफल होने के बाद भारी ड्रिलिंग मशीन और कंक्रीट कटर मंगाए गए। मशीनों की मदद से नाली का पक्का हिस्सा तोड़ा गया, जबकि दूसरी ओर लोग मलबा हटाकर गौ माता को सुरक्षित निकालने में जुटे रहे। घंटों बाद सफल हुआ रेस्क्यू रेस्क्यू अभियान के दौरान गौरक्षकों ने गौ माता को शांत रखने का प्रयास किया। कई घंटे की कड़ी मेहनत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू पूरा होने पर स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। नगर निगम पर उठे सवाल घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नगर निगम की लापरवाही पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि खुले नालों के कारण आए दिन हादसों की आशंका बनी रहती है। लोगों ने मांग की कि शहर के सभी खुले और खतरनाक नालों को जल्द से जल्द पक्के स्लैब से ढंका जाए तथा दुर्घटना संभावित स्थानों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं। गौरक्षकों ने उठाई मांग गौरक्षक मनीष, सुनील, निलेश और जयदीप शर्मा ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए नगर निगम को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। उनका कहना है कि खुले नालों के कारण न केवल पशु बल्कि आम लोगों की जान भी खतरे में रहती है।

More From Author

जांजगीर-चांपा में दो सड़क हादसे, एक की मौत:कार-बाइक भिड़ंत में 3 घायल; कैप्सूल वाहन ने अधेड़ को कुचला

बैंक से निकाले 60 हजार रुपये बाइक से चोरी:चांपा में किसान केडिक्की से नकदी पार, CCTV में कैद हुई वारदात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *