बैंक से निकाले 60 हजार रुपये बाइक से चोरी:चांपा में किसान केडिक्की से नकदी पार, CCTV में कैद हुई वारदात

चांपा शहर में उठाईगिरी की वारदात सामने आई है। यूनियन बैंक से 60 हजार रुपये निकालने के बाद एक किसान की बाइक की डिक्की से अज्ञात युवक ने नकदी पार कर दी। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार, सारागांव थाना क्षेत्र के सरवानी गांव निवासी नारायण प्रसाद साहू (35) अपने पिता के साथ चांपा स्थित यूनियन बैंक से 60 हजार रुपये निकालने पहुंचे थे। बैंक से रकम निकालने के बाद उन्होंने नकदी बाइक की डिक्की में रखी और मेडिकल स्टोर सहित अन्य दुकानों पर खरीदारी करने चले गए। मौका मिलते ही डिक्की से निकाल ली रकम सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, मोदी चौक स्थित आरती प्रिंटर्स के सामने खरीदारी के दौरान एक संदिग्ध युवक ने मौका देखकर बाइक की डिक्की खोली और उसमें रखे 60 हजार रुपये निकालकर फरार हो गया। आरोपी ने इतनी सफाई से वारदात को अंजाम दिया कि पीड़ित को तत्काल इसकी भनक तक नहीं लगी। नाश्ता सेंटर पहुंचने पर चली चोरी की जानकारी कुछ देर बाद नारायण प्रसाद साहू बरपाली स्थित गुप्ता नाश्ता सेंटर पहुंचे। वहां बाइक की डिक्की खोलने पर नकदी गायब मिली। इसके बाद उन्होंने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई, जिसमें संदिग्ध युवक चोरी करते हुए दिखाई दिया। फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश पीड़ित की शिकायत पर चांपा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने और उसकी तलाश में जुटी है। पीड़ित ने भी लोगों से अपील की है कि यदि फुटेज में दिख रहे युवक की पहचान हो, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने लोगों से की सतर्क रहने की अपील शहर में बढ़ रही उठाईगिरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने बैंक से बड़ी रकम निकालने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। पुलिस ने कहा है कि वाहन की डिक्की में नकदी छोड़कर खरीदारी करने न जाएं और बड़ी राशि लेकर चलते समय विशेष सावधानी बरतें।

More From Author

10 फीट गहरी नाली में गिरी गाय:राजनांदगांव में ड्रिल मशीन से तोड़ा गया पक्का नाला, मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला

मुंबई में 12 घंटे में 200mm बारिश, स्कूल-कॉलेज बंद:गुजरात में अंबिका नदी के पुल का एक हिस्सा बहा; एमपी-ओडिशा में बारिश का रेड अलर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *