मुंबई में 12 घंटे में 200mm बारिश, स्कूल-कॉलेज बंद:गुजरात में अंबिका नदी के पुल का एक हिस्सा बहा; एमपी-ओडिशा में बारिश का रेड अलर्ट

देश के कई राज्यों में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। महाराष्ट्र, केरल, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग (IMD) ने इन राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। गुजरात के जूनागढ़ में तेज बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया। IMD ने मछुआरों को 8 जुलाई तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है। नवसारी में अंबिका नदी पर बने ब्रिज के बीच में गहरा गड्ढा हो गया, जिससे 11 गांवों से संपर्क टूट गया। मुंबई और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही बारिश से के बाद बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने दोपहर बाद स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी। पेड़ गिरने की 64 और मकान-दीवार गिरने की 8 घटनाएं सामने आईं। भायखला के बनेवाड़ी इलाके में दो मंजिला मकान गिरने से तीन लोग घायल हो गए। मुंबई से सटे पालघर जिले में बाढ़ के पानी में बह जाने से छह साल के बच्चे की मौत हो गई। वहीं, जलभराव वाले इलाकों से 180 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया। यूपी के कानपुर में बारिश ने 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 3 जुलाई को यहां 108 मिमी बारिश दर्ज की गई। इससे पहले, 1 जुलाई 2011 को 101 मिमी बारिश हुई थी। मानसून आज पूरे देश को कवर कर सकता है… देशभर से बारिश की 2 तस्वीरें… देशभर के मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

More From Author

बैंक से निकाले 60 हजार रुपये बाइक से चोरी:चांपा में किसान केडिक्की से नकदी पार, CCTV में कैद हुई वारदात

खबर हटके-दूल्हे का नागिन डांस देखकर दुल्हन ने शादी तोड़ी:13000 फीट पर हवा में उड़ते हुए डिनर; इंसानों जैसे रोबोट्स के लिए खुला स्कूल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *