रायपुर-दुर्ग, बिलासपुर संभाग के जिलों में ऑरेंज अलर्ट:2 दिन अंधड़ चलेगी, ओले गिरेंगे, बस्तर-सरगुजा में बौछारें पड़ेंगी, 5 डिग्री लुढ़का पारा

छत्तीसगढ़ में दो दिन यानी आज और कल अंधड़, बारिश और ओले गिरने का अलर्ट है। मौसम विभाग ने रायपुर-दुर्ग और बिलासपुर संभाग के 21 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं बस्तर और सरगुजा संभाग के जिलों में यलो अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस और ट्रफ के कारण छत्तीसगढ़ में अंधड़-बारिश के हालात बन रहे हैं। अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में बदलाव के आसार नहीं है। उसके बाद दिन के तापमान में 1 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। कई जिलों में दिन का पारा सामान्य से कम रविवार को प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान बालोद और रायपुर में 37 डिग्री से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया है। हालांकि वेस्टर्न डिस्टबेंस के चलते कुछ स्थानों पर बारिश और आंधी चली जिसके चलते प्रदेश के कई जिलों में दिन का पारा सामान्य से कम रहा। रायपुर में दिन का पारा 4 डिग्री लुढ़का आज धूप-छांव वाला मौसम रह सकता है। वहीं गरज चमक के साथ बारिश के आसार हैं। दिन का पारा 39 डिग्री और रात का तापमान 22 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है। रायपुर के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ ओले भी गिर सकते हैं। रविवार को रायपुर में मौसम साफ रहा। दिन का तापमान 37.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 4 डिग्री कम रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा। यह भी औसत से 6.3 डिग्री कम था। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 7 डिग्री कम रविवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से करीब 7 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ये औसत से 4.3 डिग्री कम था। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह भी सामान्य से कम रहा। सरगुजा संभाग में बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग के जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान यहां अंधड़ के साथ बारिश के आसार हैं। रविवार को सरगुजा संभाग के जिलों में भी दिन का तापमान सामान्य से कम रहा। अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो औसत से 5.8 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री रहा जो नॉर्मल टेम्प्रेचर से 5.3 डिग्री कम था। मई में अंधड़-बारिश, यह पुराना ट्रेंड मई में हो रही बारिश कोई नई बात नहीं है। आमतौर पर मई के महीने में एक-दो बार तेज बारिश और अंधड़ की स्थिति बनती ही है। कई बार मई की शुरुआत में कुछ सिस्टम बनने के कारण प्रदेश में बारिश और तेज अंधड़ के एक-दो स्पैल आते हैं। इससे मई के पूरे महीने में अच्छी बारिश हो जाती है। वैसे पिछले एक दशक में रायपुर में मई के महीने में सबसे ज्यादा बारिश 2021 में 93.2 मिमी रिकॉर्ड की गई थी। उस दौरान 24 घंटे में 57 मिमी बारिश 10 मई 2021 को दर्ज की गई थी। मई में सिस्टम बनने पर समुद्र से आने वाली हवा तेजी के साथ आगे बढ़ती हैं। इससे अंधड़ की स्थिति बनती है। 25 मई के बाद इस तरह की स्थितियां ज्यादा रहती हैं, उसी से मौसम में बदलाव की शुरुआत होती है।

More From Author

पहलगाम हमला- नया CCTV फुटेज, लोग भागते दिखे:रूस से भारत को मिलीं पोर्टेबल मिसाइलें, ड्रोन-चॉपर को मार गिराएंगी; PAK ने 11वें दिन सीजफायर तोड़ा

सेंसेक्स 400 अंक ऊपर 80,900 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी भी 150 अंक चढ़ा; NSE के ऑटो, FMCG और IT सेक्टर में तेजी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *