रायगढ़ में पकड़ाए दो पाकिस्तानी भाई-बहन:गलत जानकारी देकर बनवाया फर्जी वोटर आईडी कार्ड; कराची में हुआ है जन्म

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में दो पाकिस्तानी भाई-बहन पर कार्रवाई की गई है। इनके पास वैध पासपोर्ट व लाॅन्ग टाईम वीजा था, लेकिन फर्जी तरीके से मतदाता पत्र बनवाए गए थे। जिसे देखते हुए पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस द्वारा बाहरी राज्यों से आए लोगों को लेकर जांच अभियान चलाया जा रहा है। जहां जूटमिल थाना प्रभारी को सूचना मिली कि ग्राम कोडातराई में याकूब शेख के मकान में दो पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं। जिन्होंने भारतीय नागरिकता प्राप्त किए बिना अवैध रूप से मतदाता परिचय पत्र बनवा लिया है। जिसके बाद जूटमिल थाना प्रभारी ने मामले की जानकारी अपने उच्चाधिकारियों को देते हुए अपनी टीम के साथ कोड़ातराई में दबिश दी। पूछताछ में पता चला कि अर्निश शेख और ईफ्तिखार शेख दोनों भाई-बहन हैं और वे पाकिस्तानी नागरिक हैं। वैध पाए गए पासपोर्ट और वीजा
मौके पर वीजा, पासपोर्ट, मतदाता परिचय पत्र और बैंक पासबुक जैसे दस्तावेजों की जांच की गई। जांच में पाया गया कि पासपोर्ट पाकिस्तान का है और वीजा एलटीवी (लाॅन्ग टाईम) प्रकार का वैध है। दोनों के द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के फॉर्म नंबर 6 में गलत जानकारी देकर फर्जी मतदाता परिचय तथा अन्य दस्तावेज तैयार कराया था। ऐसे में पुलिस ने ईफ्तिखार शेख 29 साल व अर्मिश शेख 25 साल के खिलाफ धारा 199, 200, 419, 467, 468, 34 के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें रिमांड में जेल भेज दिया है।
आगे की कार्रवाई की जा रही
इस संबंध में जूटमिल थाना प्रभारी प्रशांत राव आहेर ने बताया कि इनकी मां डिलवरी के लिए गई थी, जिसके कारण उनके पास भारत का नागरिकता नहीं था। इफ्तिखार शेख व अर्मिश शेख ने लांडी, कराची पाकिस्तान के हैं, जो अभी कोड़ातराई में रह रहे थे। पासपोट वीजा सभी वैध पाए गए, सिर्फ फर्जी तरीके से मतदाता परिचय पत्र बनवाया था। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।

More From Author

वर्ल्ड अपडेट्स:ईरान के बंदरगाह पर विस्फोट में मरने वालों की संख्या 28 हुई, 800 से ज्यादा घायल

NCERT ने मुगल, दिल्‍ली सल्‍तनत के टॉपिक हटाए:7वीं क्लास की किताबों का सिलेबस बदला; महाकुंभ और चार धाम के चैप्टर जोड़े

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *