सेंसेक्स 150 अंक चढ़कर 78,700 पर पहुंचा:निफ्टी मामूली गिरावट के साथ 24,600 पर; आईटी शेयरों में बिकवाली, ऑटो में खरीदारी

आज यानी गुरुवार, 6 अगस्त को सेंसेक्स 150 अंक (0.20%) की तेजी के साथ 78,700 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 10 अंकों (0.04%) की गिरावट है, ये 24,600 पर आ गया है। आज के कारोबार में आईटी शेयरों में खरीदारी जबकि ऑटो शेयरों में बिकवाली है। जूनिपर ग्रीन एनर्जी के शेयरों की 9% ऊपर लिस्टिंग रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी जूनिपर ग्रीन एनर्जी का शेयर NSE पर ₹245 और BSE पर ₹242 के भाव पर लिस्ट हुआ है। ये इसके ₹225 के इश्यू प्राइस से करीब 9% ज्यादा है। आईपीओ बोली लगाने के लिए 30 जुलाई से 3 अगस्त 2026 तक खुला था। इसके लिए प्राइस बैंड ₹214 से ₹225 प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया था। इसे 7.97 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था।
एशियाई बाजारों में गिरावट अमेरिकी बाजार में कल मिला-जुला कारोबार रहा विदेशी निवेशकों ने 7 दिन में 2703 करोड़ के शेयर खरीदे कल सेंसेक्स 152 अंक चढ़कर 78,581 पर बंद हुआ था

More From Author

झारखंड PSC आंदोलन- प्रदर्शनकारी छात्र सरकार से बातचीत को तैयार:शर्त रखी- CM मीडिया के सामने बात करें; 6 छात्रों का अनशन, अबतक 19 आरोपी गिरफ्तार

CGPSC घोटाला,पूर्व सेक्रेट्री की जमानत खारिज:हाईकोर्ट बोला-पेपर लीक करना हत्या से भी ज्यादा बड़ा अपराध, गड़बड़ी के आरोप में जेल में हैं रिटायर्ड IAS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *