सेंसेक्स 1100 अंक चढ़कर 78,000 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी भी 300 बढ़कर 24,150 पर पहुंचा; बैंकिंग और ऑटो शेयरों में खरीदारी

आज यानी बुधवार 15 अप्रैल को सेंसेक्स 1100 अंक (1.48%) की तेजी के साथ 78,000 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 300 अंकों (1.35%) की तेजी है, ये 24,150 के स्तर पर आ गया है। आज के कारोबार में ऑटो, आईटी, मेटल और बैंकिंग सेंक्टर के शेयरों में ज्यादा खरीदारी है। शेयर बाजार में तेजी की तीन वजह एशियन मार्केट में तेजी 14 अप्रैल को अमेरिकी मार्केट में तेजी रही सपोर्ट और रेजिस्टेंस सपोर्ट जोन: 23,940 | 23,850 | 23,462 | 23,330 | 22,857 सपोर्ट यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को नीचे गिरने से सहारा मिलता है। यहां खरीदारी बढ़ने से कीमत आसानी से नीचे नहीं जाती। यहां खरीदारी का मौका हो सकता है। रेजिस्टेंस जोन: 24,143 | 24,387 | 24,450 | 24,538 | 24,650 | 25,002 रेजिस्टेंस यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को ऊपर जाने में रुकावट आती है। ऐसा बिकवाली बढ़ने से होता है। रजिस्टेंस जोन पार करने पर तेजी की उम्मीद रहती है। नोट: सपोर्ट और रेजिस्टेंस के लेवल्स वेल्थ व्यू एनालिटिक्स की रिपोर्ट के अनुसार है। सोमवार को सेंसेक्स 703 अंक गिरकर बंद हुआ था शेयर बाजार में 13 अप्रैल को गिरावट रही। सेंसेक्स 703 अंक (0.91%) नीचे 76,848 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 208 अंक (1.16%) गिरकर 23,843 पर आ गया। कारोबार में ऑटो और FMCG शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखी गई।

More From Author

छत्तीसगढ़- वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटा, 14 की मौत:34 मजदूर झुलसे, 5 गंभीर; परिजनों का हंगामा, 35-35 लाख मुआवजा-नौकरी का ऐलान

सम्राट चौधरी बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने:JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने डिप्टी CM पद की शपथ ली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *