मेसी के फुटबॉल वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा गोल:17वां गोल दागकर जर्मनी के क्लोजे का रिकॉर्ड तोड़ा; पिछले मैच में हैट्रिक लगाई थी

अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी फुटबॉल वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले प्लेयर बन गए हैं। ऑस्ट्रिया के खिलाफ मेसी ने 17वां गोल दागकर जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोजे का रिकॉर्ड तोड़ दिया। डलास स्टेडियम में 40वें मिनट में मेसी ने फील्ड गोल लगाकर इतिहास रचा। अर्जेंटीना के अटैक पर मेसी ने फिनिश करते हुए गेंद को गोलपोस्ट के निचले कोने में पहुंचा दिया। फिलहाल पहले हाफ के बाद ऑस्ट्रिया के खिलाफ अर्जेंटीना का स्कोर 1-0 है। मेसी ने पिछले मैच में अल्जीरिया के खिलाफ हैट्रिक गोल दागे थे। FIFA वर्ल्ड कप 2026 में उनके कुल 4 गोल हो गए हैं। मेसी की 5 फोटो… 9वें मिनट में पेनल्टी चूके मेसी के पास नौवें मिनट में ही रिकॉर्ड बनाने का मौका था। लॉटारो मार्टिनेज पर ऑस्ट्रियाई डिफेंडरों के फाउल के बाद अर्जेंटीना को पेनल्टी मिली, लेकिन मेसी शॉट को पोस्ट के बाहर मार बैठे। इसके साथ ही वह वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा तीन पेनल्टी मिस करने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए। इससे पहले घाना के असामोआ ग्यान ने दो पेनल्टी मिस की थीं। पेनल्टी चूकने के बाद 18वें मिनट में मेसी को एक और मौका मिला, लेकिन ऑस्ट्रियाई डिफेंडरों ने शॉट ब्लॉक कर दिया। ऑस्ट्रिया के गोलकीपर डेविड अलाबा ने भी एक मौके पर गोललाइन के पास शानदार बचाव किया। अल्जीरिया के खिलाफ हैट्रिक लगाई थी 38 साल के मेसी ने पांच दिन पहले अल्जीरिया के खिलाफ अर्जेंटीना की 3-0 की जीत में हैट्रिक लगाई थी। उन्होंने 17वें, 60वें और 76वें मिनट में गोल दागे थे। यह वर्ल्ड कप में उनके करियर की पहली हैट्रिक थी। इसी के साथ वह वर्ल्ड कप में हैट्रिक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने और उन्होंने 2018 वर्ल्ड कप में 33 साल की उम्र में हैट्रिक लगाने वाले पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। मेसी के नाम 11 इंटरनेशनल हैट्रिक हैं। वे 5 अलग-अलग वर्ल्ड कप में गोल करने वाले दुनिया के दूसरे फुटबॉलर भी हैं। उनसे पहले यह कारनामा केवल क्रिस्टियानो रोनाल्डो ही कर पाए थे। मेसी के नाम कई और रिकॉर्ड भी जीत से नॉकआउट की राह आसान अर्जेंटीना और ऑस्ट्रिया दोनों ने अपने शुरुआती मैच जीते थे। अर्जेंटीना ने अल्जीरिया को 3-0 और ऑस्ट्रिया ने जॉर्डन को 3-1 से हराया था। ऐसे में इस मुकाबले की विजेता टीम का राउंड ऑफ-32 में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है। ———————————
वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…
फीफा वर्ल्ड कप में केप वर्डे का उलटफेर फीफा वर्ल्ड कप 2026 में सोमवार को ग्रुप G और ग्रुप H के मुकाबले खेले गए। ग्रुप G में मिस्र ने न्यूजीलैंड को 3-1 से हराकर टूर्नामेंट के इतिहास में अपनी पहली जीत दर्ज की। मिस्र अपना पहला वर्ल्ड कप 1934 में खेला था। वहीं, बेल्जियम और ईरान के बीच मैच 0-0 की बराबरी रहा। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

गॉडजिला अल नीनो से भारत में सूखे का खतरा बढ़ा:NASA ने जारी की तस्वीर, समुद्र में बढ़ रही गर्मी से मानसून कमजोर हुआ

बैरिकेड-ट्रक अड़ाकर रोका, आंसू गैस छोड़े, फिर भी नाकाम, VIDEO:45 गांवों के आदिवासियों ने घेरा धमतरी कलेक्ट्रेट, कहा- नरक से बदतर हालात, सुविधाएं चाहिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *