सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर शपथ ली। राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने लोकभवन में सुबह 11 बजे उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बिहार की नई सरकार में जदयू से विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव ने भी शपथ ली। दोनों को डिप्टी CM बनाया गया है। नीतीश कुमार इस कार्यक्रम में मौजूद थे। बिहार में अभी मंत्रिमंडल का ऐलान नहीं किया गया है।
शपथ से पहले हनुमान मंदिर पहुंचे सम्राट
सम्राट चौधरी ने सुबह पंचमुखी हनुमान मंदिर में पूजा की थी। शपथ से पहले ही उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। सरकार में बदलाव सोमवार को नीतीश कुमार के इस्तीफा देने के बाद हुआ। वे अब राज्यसभा सदस्य हैं। वे 20 साल बिहार के CM रहे। सम्राट बोले- नीतीश कुमार जी से सरकार चलाना सीखा भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर सम्राट चौधरी ने कहा, ‘भाजपा ने मुझे काम करने का मौका दिया। राजनीतिक तौर से मैं करीब 30 साल से काम कर रहा हूं। नीतीश कुमार जी ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है। उनके साथ रहकर सरकार चलाना सीखा। नीतीश कुमार ने जिस तरह से समृद्ध बिहार का सपना देखा, हम सब मिलकर बिहार और देश को समृद्ध बनाने का काम करेंगे। भास्कर सर्वे पर लगी मुहर दैनिक भास्कर ने CM फेस के लिए सर्वे किया था, जिसमें 34% लोगों ने सम्राट चौधरी को चुना था। निशांत कुमार 31% के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे। सर्वे 4 से 9 अप्रैल तक चला, जिसमें 47 हजार लोग शामिल हुए थे। हमारे 550 रिपोर्टर्स बिहार के 38 जिलों और 534 प्रखंडों में पहुंचे थे। पूरी खबर पढ़ें… अब एक नजर में कल क्या-क्या हुआ ये खबरें भी पढ़िए… बिहार में नई सरकार से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
