शराब के नशे में चाकू लहराकर कर रहा था गुंडागर्दी:जान से मारने की दी धमकी, पुलिस से हुई शिकायत, गिरफ्तारी के बाद भेजा जेल

जगदलपुर में शराब के नशे में चाकू लहराकर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने वाले एक युवक को बस्तर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल धारदार चाकू भी बरामद किया गया है। कार्रवाई बोधघाट थाना क्षेत्र के आकाश नगर में की गई। पुलिस के मुताबिक, 23 जून को आकाश नगर निवासी सत्यनाथ ने बोधघाट थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उसका बेटा पोलूस नाथ शराब के नशे में घर के बाहर चाकू लहराते हुए उत्पात मचा रहा था। आरोपी ने गाली-गलौज करने के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के प्रभारी टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पोलूस नाथ (25) को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके बाद उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल धारदार चाकू जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश कर दिया है। असामाजिक तत्वों पर लगातार होगी कार्रवाई बस्तर पुलिस ने कहा कि जिले में असामाजिक और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सार्वजनिक शांति भंग करने, हथियारों के बल पर लोगों में भय पैदा करने और गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

More From Author

भूपेश पेंड्रा पहुंचे, सराफा व्यापारी के घरवालों से की मुलाकात:पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल

अपेक्स बैंक के मैनेजर समेत 3 कर्मचारी बर्खास्त:5 आउटसोर्स कर्मचारी भी हटाए गए; 18 करोड़ के गबन में बड़ी कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *