छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) के तीन खिलाड़ियों का चयन BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस द्वारा आयोजित इमर्जिंग मेन्स टूर्नामेंट 2026 के लिए हुआ है। यह टूर्नामेंट 6 जुलाई से 24 जुलाई 2026 तक बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा। ऑल इंडिया जूनियर एवं सीनियर चयन समिति ने देशभर के प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन किया है। छत्तीसगढ़ से चुने गए खिलाड़ियों में वरुण सिंह भुई, मयंक वर्मा और आशीष पांडे शामिल हैं। चयनित खिलाड़ी विभिन्न टीमों का प्रतिनिधित्व करेंगे। टूर्नामेंट के दौरान चयनित खिलाड़ी देशभर के अन्य उभरते क्रिकेटरों के साथ तीन मल्टीडे मुकाबले खेलेंगे। यह प्रतियोगिता युवा खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रतिस्पर्धा और प्रदर्शन का अवसर प्रदान करती है।
CSCS ने तीनों खिलाड़ियों के चयन पर खुशी जताते हुए उनके बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद व्यक्त की है।
