विमेंस टी-20 वर्ल्डकप के लिए टीम इंडिया का ऐलान:वनडे वर्ल्डकप जिताने वाली हरमनप्रीत कप्तान, उस टीम की 11 खिलाड़ी शामिल

BCCI ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान कर दिया है। पिछले साल वनडे वर्ल्डकप जिताने वालीं कप्तान हरमनप्रीत कौर को ही टीम की कप्तानी सौंपी गई है, जबकि स्मृति मंधाना को ही वाइस कैप्टन बनाया गया है। शनिवार को जारी इस टीम में पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली 11 खिलाड़ियों को जगह मिली है। पंजाब की नंदनी शर्मा को पहली बार वर्ल्ड कप में चुना गया है। टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 12 जून से इंग्लैंड में होगी। भारत अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ 14 जून को बर्मिंघम में करेगा। टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, श्री चरणी, यस्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, श्रेयांका पाटिल और राधा यादव। भारत का पूरा शेड्यूल देखिए मंधाना-शेफाली ओपनर, नंदनी पहला वर्ल्डकप खेलेंगी भारतीय टीम में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा को बतौर ओपनर जगह मिली है। तीसरे नंबर पर जेमिमा रोड्रिंग्स का नाम है। नंदनी शर्मा को पहली बार वर्ल्डकप टीम में जगह मिली है। कप्तान हमरनप्रीत कौर टी-20 वर्ल्ड कप में चौथे नंबर पर अहम भूमिका निभाएंगी। ऋचा घोष को विकेटकीपर चुना है। वे डेथ ओवर्स में बड़े शॉट लगाने में माहिर हैं। यास्तिका को बैकअप विकेटकीपर और ओपनर चुना गया है। रेणुका को पेस अटैक की जिम्मेदारी अनुभवी तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर को पेस अटैक की जिम्मेदारी दी गई है। क्रांति गौड़ और अरुंधति रेड्डी उनका साथ देंगी। वहीं, स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को स्पिनर डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी मिली है। श्रेयांका पाटिल और एन श्रीचरणी भी अहम भूमिका निभएंगी। दोनों ग्रुप से टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी टूर्नामेंट में 12 टीमें हिस्सा लेंगी। ICC ने 12 टीमों को 6-6 टीमों के 2 ग्रुप में बांटा है। इन दोनों ग्रुप की टॉप पर रहने वाली दो-दो टीमें सेमीफाइनल में क्वॉलिफाई करेंगी। भारत को ग्रुप ए में पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और नीदरलैंड के साथ रखा गया है। टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल देखिए ऑस्ट्रेलिया सबसे सफल टीम रही विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया सबसे सफल टीम रही है। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक रिकॉर्ड छह बार खिताब अपने नाम किया है और कई बार फाइनल तक पहुंचकर अपनी बादशाहत साबित की है। इसके अलावा इंग्लैंड ने 2009 में पहला एडिशन जीतकर इतिहास रचा, जबकि वेस्टइंडीज ने 2016 में खिताब जीता था। ———————————————– भारतीय क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… PAK कप्तान बोले- सूर्या ने हाथ मिलाया था; कहा- प्रेस कॉन्फ्रेंस और फोटोशूट में हैंडशेक हुआ था क्रिकेट ग्राउंड पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के हाथ न मिलाने से पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा अब भी नाराज हैं। पाकिस्तानी मीडिया को दिए इंटरव्यू में आगा ने कहा- ‘एशिया कप से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस और ट्रॉफी फोटोशूट के दौरान दोनों कप्तानों ने हाथ मिलाया था। मैं टॉस के लिए बिल्कुल सामान्य होकर गया था। मुझे अंदाजा था कि हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हैं, लेकिन यह नहीं सोचा था कि बात हाथ न मिलाने तक पहुंच जाएगी।’ पढ़ें पूरी खबर

More From Author

कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर IED ब्लास्ट, 3 जवान शहीद:इसमें DRG के इंस्पेक्टर भी शामिल, 1 घायल, डी-माइनिंग के दौरान डिफ्यूज करते समय हादसा

इंश्योरेंस सेक्टर में 100% FDI को सरकार की मंजूरी:ऑटोमैटिक रूट से विदेशी निवेश का रास्ता साफ; LIC में लिमिट 20% ही रहेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *