कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर IED ब्लास्ट, 3 जवान शहीद:इसमें DRG के इंस्पेक्टर भी शामिल, 1 घायल, डी-माइनिंग के दौरान डिफ्यूज करते समय हादसा

छत्तीसगढ़ के कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर IED ब्लास्ट में 3 जवान शहीद हो गए। जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल है। शनिवार सुबह फोर्स कोरोसकोडा के जंगल में सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। इसी दौरान बिछाई गई आईईडी (IED) को डिप्यूज करते समय अचानक जोरदार धमाका हुआ। मामला छोटेबेठिया थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है, धमाका इतना तेज था कि मौके पर मौजूद जवानों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे में घायल जवानों को तत्काल रेस्क्यू करने की कोशिश की गई, लेकिन गंभीर चोटों के कारण तीन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायल जवान परमानंद कोमरा को बेहतर इलाज के लिए कांकेर रवाना किया गया है। DRG के ये जवान शहीद हुए बस्तर IG बोले- सूचना के आधार पर चल रहा था अभियान बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी. ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि, सरेंडर कर चुके नक्सलियों से मिले इनपुट के आधार पर पिछले कुछ महीनों से लगातार आईईडी बरामदगी का अभियान चलाया जा रहा है। अब तक सैकड़ों आईईडी निष्क्रिय किए जा चुके हैं, लेकिन आज आईईडी डिफ्यूज करते समय यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हो गया। …………………. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… रमन्ना ने संगठन में भर्ती कराया, 131 जवान-नागरिकों की हत्या: पापाराव बोला- जिनके घर उजाड़े, उनसे माफी मांगूंगा, कर्मा-मंडावी हत्याकांड के खोले राज बस्तर में नक्सल आतंक का चेहरा रहा पापाराव अब सरेंडर कर चुका है। सरेंडर के बाद दैनिक भास्कर से बातचीत में उसने माना कि रास्ता गलत था। पापाराव ने कहा कि, जिन परिवारों ने अपनों को खोया, उनसे माफी मांगना चाहता हूं। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

IPL में आज चेन्नई vs मुंबई:प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए दोनों के लिए जीत जरुरी; धोनी के खेलने पर सस्पेंस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *