रायपुर- IPL मैच टिकट की इंस्टा पर ब्लैक मार्केटिंग:डेढ़ हजार ज्यादा मांग रहे ब्रोकर, भास्कर रिपोर्टर से कहा- एडवांस दो, ऑनलाइन टिकट भेजूंगा

रायपुर में होने जा रहे IPL मैच की टिकट की ब्लैक मार्केटिंग हो रही है। ऑनलाइन बिक्री शुरू होते ही कुछ ही मिनटों में अधिकांश टिकट सोल्ड आउट हो गई। जिसके बाद अब दलाल साढ़े 3 हजार की टिकट 4-5 हजार रुपए तक ब्लैक में बेच रहे हैं। 10 मई को राजधानी के शहीद वीरनारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला होना है। पुलिस ने पहले ही चेतावनी जारी कर टिकट की कालाबाजारी पर कार्रवाई की बात कही थी। बावजूद इसके सोशल मीडिया पर कई टिकट ब्रोकर एक्टिव है, जो डेढ़ दो हजार ज्यादा लेकर टिकट दे रहे। भास्कर रिपोर्टर ने इंस्टाग्राम पर ऐसे ही एक दलाल से बात की, जो ब्लैक में टिकट बेच रहा। इंस्टाग्राम पर हो रही ब्लैक में डील दैनिक भास्कर की टीम ने पड़ताल की तब पता चला कि ब्रोकर सोशल मीडिया पर एक्टिव है। जिसके बाद भास्कर टीम ने इंस्टाग्राम में आरसीबी vs एमआई रायपुर पेज से कॉन्टैक्ट किया। इस पेज में मैच टिकट को लेकर खूब प्रचार किया जा रहा। लोवर टिकट से लेकर सेमी हॉस्पिटैलिटी तक ब्लैक में टिकट उपलब्ध है। पढ़िए रिपोर्टर और टिकट दलाल के बीच बातचीत रिपोर्टर: टिकट अवलेबल है क्या? टिकट दलाल: हां जी। रिपोर्टर: कौन सा टिकट है? टिकट दलाल: लोवर स्टैंड 2 में हैं। 8 हजार का दो मिलेगा। एक लोगे तो 4200 का मिलेगा। अगर चाहिए तो जल्दी बताना। रिपोर्टर: पांच टिकट चाहिए? टिकट दलाल: थोडी महंगी वाली चलेगी। रिपोर्टर: कितने वाली? टिकट दलाल: 6 हजार वाली टिकट अवलेबल है। रिपोर्टर: कहां की टिकट है ये? टिकट दलाल: एक काम कीजिए? 3 ये वाली ले लीजिए? दो टिकट सस्ती वाली ले लीजिए? 6 हजार वाली लोवर स्टैंड 5 की टिकट है। रिपोर्टर: टिकट कैसे देंगे? टिकट दलाल: ऑनलाइन ट्रांसफर वाली टिकट है। आप जब पेमेंट करेंगे तो 2 मिनट में टिकट आपको शेयर कर दूंगा। रिपोर्टर: टिकट ऑनलाइन ट्रांसफर करने पर 2 बार से ज्यादा ट्रांसफर हुआ तो ब्लॉक हो जाएगा क्या? टिकट दलाल: अरे भरोसा रखिए भाई। अपना फोन नंबर दे रहा हूं आपको, कौन-कौन सा टिकट चाहिए बताइएगा? अपना फोन नंबर आप दीजिए। (रिपोर्टर के नंबर देने के बाद टिकट दलाल ने ऑनलाइन कॉल किया। कॉल रिसीव नहीं करने पर टिकट जल्दी खरीदने का मैसेज किया। ) पुलिस की सख्ती का भी असर नहीं रायपुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर टिकट दलालों को चेतावनी जारी की थी। पोस्ट कर लिखा था कि, आईपीएल में टिकट ब्लैक में बेचा या खरीदा तो जाओगे सलाखों के पीछे। भरोगे तगड़ा जुर्माना। खेल का मजा करोगे खराब तो करोंगे खुद को बदनाम। पुलिस कमिश्नर ने एक्शन लेने की बात कही रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला से दैनिक भास्कर टीम ने टिकट की कालाबाजारी को लेकर बात की। कमिश्नर डॉ. शुक्ला ने कहा, ब्लैक में टिकट बेचना अपराध है। अधिकृत शिकायत आते ही तुरंत एक्शन लिया जाएगा। सोशल मीडिया से टिकट बेचने की आड़ में कुछ लोग ठगी भी कर रहे है। इस तरह के लोगों से बचने की आवश्यकता क्रिकेट प्रेमियों को है। स्टेडियम जाने से पहले ट्रैफिक रूट देखें चार्ट से समझे स्टेडियम में कहां बैठना है वैलिड पास पर ही एंट्री दर्शकों से कहा गया है कि वे समय से पहले स्टेडियम पहुंचे, टिकट पर अंकित गेट नियम का पालन करें और सुरक्षा जांच में सहयोग करें। वैलिड टिकट या पास धारकों को ही एंट्री दी जाएगी। स्टेडियम में ये सामान ले जाने पर बैन स्टूल, छाता, रोलर, स्केट्स बोर्ड, हथियार, पटाखे, चाकू, तलवार, कैंची और अन्य धारदार वस्तुएं शामिल हैं। कांच के कंटेनर, बड़े बैग, सूटकेस, लेडीज बैग, लैपटॉप, कैमरा, लेजर लाइट, परफ्यूम स्प्रे, सिरिंज, पेन-पेंसिल, फुग्गे, लाठी, हॉकी स्टिक, झंडे, जानवर और प्रचार सामग्री भी प्रतिबंधित रहेगी। ………………… इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… 10 मई को रायपुर में RCB vs MI मैच: ऑनलाइन टिकट की बिक्री शुरू, 2500 वाली सोल्ड आउट, 13 मई के लिए कल मिलेगी राजधानी रायपुर में 10 मई को होने वाले IPL मैच के लिए ऑनलाइन टिकट बिक्री शुरू हो गई है। दर्शक https://shop.royalchallengers.com/ticket वेबसाइट पर जाकर अपनी सीट बुक कर सकते हैं। इस दिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला जाएगा। इस मैच की सबसे सस्ती टिकट 2500 रुपए की थी, लेकिन यह टिकटें आज विंडो ओपन होते ही कुछ ही मिनटों में बिक गई। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

टाटा ट्रस्ट्स की अहम बैठक 16 मई तक टली:टाटा संस की लिस्टिंग पर फैसला होना था; बोर्ड में गवर्नेंस और हिस्सेदारी को लेकर मतभेद

बिहार में TRE-4 नोटिफिकेशन मांग रहे स्‍टूडेंट्स पर लाठीचार्ज:2 साल से अटकीं 46 हजार भर्तियां, BPSC के 2026 एग्‍जाम कैलेंडर से भी परीक्षा गायब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *