रायपुर में 29 जून को लगेगी डाक अदालत:स्पीड पोस्ट से लेकर बीमा तक की शिकायतों की सुनवाई, 24 जून तक जमा करनी होगी शिकायतें

डाक सेवाओं से जुड़ी लंबित शिकायतों के समाधान के लिए मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, छत्तीसगढ़ परिमंडल 29 जून को परिमंडल स्तरीय डाक अदालत आयोजित करेगा। यह डाक अदालत सोमवार शाम 4 बजे जय स्तंभ चौक स्थित रायपुर प्रधान डाकघर (जीपीओ) भवन की दूसरी मंजिल में लगेगी। डाक विभाग के मुताबिक अदालत में डाक वितरण, काउंटर सेवाएं, लघु बचत योजनाएं, रिकरिंग डिपॉजिट (आरडी), बचत बैंक खाते, बचत पत्र, रजिस्ट्री, वैल्यू पेयेबल पार्सल, एक्सप्रेस पार्सल, स्पीड पोस्ट, मनीऑर्डर, डाक जीवन बीमा और ग्रामीण डाक जीवन बीमा से जुड़ी शिकायतों की सुनवाई की जाएगी। 24 जून तक भेज सकेंगे शिकायत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि यदि उनकी कोई शिकायत लंबित है तो उसका पूरा विवरण निर्धारित प्रारूप में 24 जून 2026 को दोपहर 2 बजे तक मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, छत्तीसगढ़ परिमंडल, रायपुर कार्यालय में जमा करें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय-सीमा के बाद मिलने वाली शिकायतों को इस डाक अदालत में शामिल नहीं किया जाएगा। सीधे समाधान का मौका डाक विभाग का कहना है कि डाक अदालत का उद्देश्य उपभोक्ताओं की समस्याओं का प्रत्यक्ष और प्रभावी समाधान करना है। इससे डाक सेवाओं की गुणवत्ता, जवाबदेही और पारदर्शिता को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

More From Author

केशकाल के सिलाटी गांव में बीमार तेंदुआ दिखा:मकान के सामने बैठा, लोगों में दहशत, वन विभाग रेस्क्यू में जुटा

मंदिर हसौद लूटकांड…कंपनी का ऑफिस बॉय निकला आरोपी:भाई और दोस्त के साथ मिलकर की लूट, संदेह पर पुलिस ने की पूछताछ तो जुर्म कबूला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *