रायगढ़ में बंदी की संदिग्ध मौत…कांग्रेस जांच टीम पहुंची:रिश्तेदारों से की पूछताछ, SSP से भी मुलाकात; रिपोर्ट PCC को सौंपेगी

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बंदी संजय बघेल की संदिग्ध मौत के मामले में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से गठित 6 सदस्यीय जांच समिति बुधवार को रायगढ़ पहुंची। समिति ने मृतक के रिश्तेदारों, जेल प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर मामले की जानकारी ली। इस दौरान मामले को लेकर कई तरह की चर्चाएं भी हुईं। मामले की जांच के लिए सरायपाली विधायक चातुरी नंद की अध्यक्षता में 6 सदस्यीय समिति बनाई गई है। समिति में लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार, बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राणलहरे, पामगढ़ विधायक शेषराज हरबंश, जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष नागेंद्र नेगी और शहर अध्यक्ष शाखा यादव शामिल हैं। जांच समिति सबसे पहले मृतक के रिश्तेदारों के घर पहुंची, जहां उनसे पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली गई। रिश्तेदारों ने पुलिस और जेल प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद समिति जिला जेल पहुंची और प्रभारी जेल अधीक्षक से चर्चा की। बाद में टीम ने एसएसपी से भी मुलाकात कर मामले से जुड़ी जानकारी हासिल की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष और जांच समिति के सदस्य शाखा यादव ने बताया कि समिति पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार करेगी और इसे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को सौंपा जाएगा। क्या है पूरा मामला ? पुलिस ने 10 जून को शराब से जुड़े एक मामले में ग्राम नवापारा निवासी 32 वर्षीय संजय बघेल को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 13 जून को उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। इस दौरान हल्की धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी। परिजनों का आरोप है कि जेल में संजय बघेल के साथ मारपीट की गई थी, जिसके कारण उसकी हालत बिगड़ी और बाद में उसकी मौत हो गई। पिता ने आरोप लगाया कि एक सामाजिक कार्यक्रम से पुलिस दो लोगों को पकड़कर ले गई थी। उनका दावा है कि दूसरे युवक को 40 हजार रुपए लेकर छोड़ दिया गया, जबकि पैसे नहीं देने पर उनके बेटे को हिरासत में रखा गया। इस संबंध में रिश्तेदारों ने एसपी से शिकायत भी की थी। दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच शिकायत के बाद एसएसपी ने मामले में दो पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया था। वहीं, कोतरा रोड थाना पुलिस ने अपने पक्ष में थाने का सीसीटीवी वीडियो जारी किया है। पुलिस का दावा है कि वीडियो में संजय बघेल के साथ थाने में किसी प्रकार की मारपीट नहीं दिखाई देती है। हालांकि, मामले की जांच अभी जारी है।

More From Author

22 साल की शादीशुदा महिला ने फांसी लगाई, LIVE-VIDEO:साड़ी के फंदे से झूली, डेढ़ घंटे की रिकॉर्डिंग मिली, रील बनाते समय हादसे की आशंका

दुधावा में आदमखोर तेंदुए की वापसी:पांच दिन में 3 ग्रामीणों पर तेंदुए का हमला सो रही बुजुर्ग महिला को 20 मीटर घसीटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *