22 साल की शादीशुदा महिला ने फांसी लगाई, LIVE-VIDEO:साड़ी के फंदे से झूली, डेढ़ घंटे की रिकॉर्डिंग मिली, रील बनाते समय हादसे की आशंका

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 22 साल की शादीशुदा महिला ने फांसी लगा ली है। फंदे पर लटकने से लेकर मौत तक मोबाइल में लाइव वीडियो भी रिकॉर्ड हुआ है। जब उसकी सास घर आई, तब इसका पता चला। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस को महिला के मोबाइल से करीब डेढ़ घंटे का एक वीडियो मिला है, जिसमें वह खुद फंदे पर झूलती नजर आ रही है। आशंका जताई जा रही है कि, महिला सोशल मीडिया के लिए ‘रील’ बनाने की कोशिश कर रही थी। लेकिन हादसा हो गया। हालांकि, पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। पहले देखिए ये तस्वीरें… जानिए क्या है पूरा मामला ? कोष्टापारा निवासी विशाखा देवांगन (22) की शादी करीब 4 साल पहले हुई थी। उसका पति शुभम देवांगन जूता चप्पल की दुकान में काम करता है। मंगलवार दोपहर वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसकी सास घर लौटी तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी आवाज लगाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों ने किसी तरह दरवाजा तोड़ा। अंदर जाकर देखा तो विशाखा साड़ी के फंदे से पंखे पर लटकी हुई थी। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मोबाइल में मिला डेढ़ घंटे का वीडियो पुलिस को मृतिका का मोबाइल फोन रिकॉर्डिंग मोड में मिला। जांच में मोबाइल से करीब डेढ़ घंटे का वीडियो बरामद हुआ है। वीडियो में विशाखा पंखे पर साड़ी बांधकर फंदा तैयार करती दिखाई दे रही है। कुछ सेकंड बाद उसका पैर फिसल जाता है और वह फंदे पर झूलने लगती है। वीडियो में यह भी दिखाई दे रहा है कि वह खुद को बचाने के लिए फंदा काटने का प्रयास कर रही है, लेकिन सफल नहीं हो पाती। रील बनाने के एंगल से भी जांच घटना के बाद यह आशंका जताई जा रही है कि विवाहिता रील या वीडियो बनाने के दौरान हादसे का शिकार हुई होगी। हालांकि, पुलिस ने अभी इस एंगल से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर लिया है। वीडियो समेत कई डिजिटल सबूतों की जांच की जा रही है। हर पहलू की जांच कर रही पुलिस इस मामले में डीएसपी सुशांतो बनर्जी ने बताया कि, विशाखा के परिजन सुबह काम पर चले गए थे। दोपहर में उसकी सास घर लौटी तो अंदर का दरवाजा बंद मिला। दरवाजा तोड़ने पर विवाहिता फांसी के फंदे पर लटकी मिली। उन्होंने बताया कि मोबाइल फोन रिकॉर्डिंग स्थिति में मिला है। उसमें आत्महत्या की घटना रिकॉर्ड हुई है। फिलहाल, मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की बारीकी से जांच कर रही है। …………………… क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… इंस्टाग्राम पर लाइव आकर लड़की ने किया सुसाइड VIDEO: जांजगीर-चांपा में 19 साल की युवती ने लगाई फांसी, तड़प-तड़पकर कर गई जान, लोग देखते रहे छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में युवती के सुसाइड का लाइव वीडियो सामने आया है। आत्महत्या से पहले युवती इंस्टाग्राम पर लाइव आई और फंखे से फांसी लगा ली। मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र के मिस्दा गांव का है। पढ़िए पूरी खबर

More From Author

वर्ल्ड अपडेट्स:भारत और ब्रिटेन का फ्री ट्रेड एग्रीमेंट 15 जुलाई से लागू, G7 में मोदी- स्टार्मर ने इसकी घोषणा की

महादेव ऐप के सौरभ से भूपेश की कथित चैट वायरल:पूर्व सीएम ने बताया फर्जी, बोले- खवि खराब करने की कोशिश, 2 यूट्यूबर्स पर FIR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *