राजस्थान में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस-ट्रक में टक्कर,7 की मौत:एक्सीडेंट के बाद आग लगी; 5 पैसेंजर्स जिंदा ही जले, 22 लोग घायल

राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। एक्सीडेंट में अब तक 7 लोगों की मौत हुई है। दौसा एसपी पीयूष दीक्षित ने बताया कि एक्सीडेंट कोलवा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह 3 बजे हुआ। बस ऋषिकेश से इंदौर जा रही थी। जानकारी के अनुसार 5 लोगों की मौत आग में झुलसने और 2 की सिर में चोट लगने के कारण हुई है। हादसे में 22 लोग घायल हैं। इन्हें दौसा जिला हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। सबसे पहले देखिए- हादसे से जुड़ी PHOTOS… बस ड्राइवर को झपकी के कारण हादसे की आशंका पुलिस अधिकारियों को आशंका है कि एक्सीडेंट बस ड्राइवर को झपकी आने के कारण हुआ है। बस कहां जा रही थी और पैसेंजर्स को लेकर अभी जानकारी जुटाई जा रही है। एक्सप्रेसवे पर लगे कैमरों की भी जांच की जा रही है। हादसे को देखते हुए आशंका है कि बस की स्पीड काफी ज्यादा थी। 20 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी जैसलमेर में भी पिछले साल नवंबर में एक बस में आग लग गई थी। हादसे में 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। अधिकांश यात्री 70 प्रतिशत तक झुलसे हैं। बस में 57 लोग सवार थे। मृतकों की पहचान डीएनए टेस्ट से की गई थी। पूरी खबर पढ़िए…

More From Author

फंड की कमी से जूझ रहे हैं स्कूल:आत्मानंद स्कूलों में पहली बार लगेगा प्रवेश शुल्क, हाई स्कूल में 500, हायर सेकेंडरी में 550 रुपए लगेंगे

फुटबॉल वर्ल्डकप में एमबाप्पे के डबल गोल से जीता फ्रांस:स्वीडन को 3-0 से हराया; नॉर्वे पहली बार प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *