मुखी संवाद में जुटेंगी प्रदेशभर की सिंधी पंचायतें:26 जुलाई को जोरा में होगा सम्मेलन, 120 पंचायतों के प्रतिनिधि करेंगे समाज के मुद्दों पर चर्चा

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत की ओर से 26 जुलाई को जोरा स्थित प्रतिष्ठा द बैंक्वेट हॉल में प्रदेश स्तरीय मुखी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में प्रदेश की करीब 120 सिंधी पंचायतों के मुखी और पदाधिकारी शामिल होंगे। कार्यक्रम में समाज की एकता, विकास और संगठन को मजबूत करने के लिए सुझावों और विचारों पर चर्चा होगी। सम्मेलन में पंचायत के नए संविधान पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। चर्चा के बाद इसे लागू करने की दिशा में आगे बढ़ने की योजना है। इसके अलावा समाज में बढ़ रही रिश्तों की दूरियां, भरोसे की कमी और पारिवारिक विवाद जैसे विषयों पर भी गंभीर चर्चा होगी। इन समस्याओं के समाधान में पंचायतों की भूमिका तय करने पर भी मंथन किया जाएगा। पंचायतों को दिया गया निमंत्रण मुखी संवाद की तैयारियों को लेकर रायपुर शहर की सभी सिंधी पंचायतों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी पंचायतों को 26 जुलाई के कार्यक्रम का निमंत्रण दिया गया और आयोजन से जुड़े अलग-अलग कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी प्रतिनिधियों ने समाज की एकता को और मजबूत बनाने, एकजुट होकर काम करने पर सहमति जताई। बैठक में ये रहे मौजूद इस बैठक में बाबा मुरलीधर उदासी, प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी, अमित चिमनानी, बलराम आहूजा, अमर पारवानी, राज विक्रम, गिरीश लहजा, कैलाश बालानी, अच्छूमल गावरी, अर्जुनदास ओछवानी, रमेश मिर्घानी, जीवत बजाज, तनैश आहूजा, जोधाराम वधवाणी, प्रकाश रहेजा, मुरलीधर केवलानी। हरनाम तलरेजा, गुरुनामल रोहरा, सतरामदास बजाज और नरसा लालवानी सहित कई मुखियों ने अपने विचार रखे। आयोजन की रूपरेखा तैयार करने में विकास रूपरेला, अनिल लाहौरी, मनीष पंजवानी और अमर चंदानी की प्रमुख भूमिका रही। इसकी जानकारी संस्था के सह-प्रवक्ता गौरव मंधानी ने दी।

More From Author

नाबालिग को 2 बार घर से भगाकर रेप किया:बिलासपुर रेलवे-स्टेशन पर काटी रात, रायगढ़ में मंदिर के पास पकड़े गए, आरोपी भेजा गया जेल

पेंड्रा में शिक्षक ने छात्रा को किया किडनैप:आत्मानंद स्कूल छोड़ने के बहाने अपने घर ले गए, टीचर अमित शर्मा के खिलाफ केस दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *