पेंड्रा में शिक्षक ने छात्रा को किया किडनैप:आत्मानंद स्कूल छोड़ने के बहाने अपने घर ले गए, टीचर अमित शर्मा के खिलाफ केस दर्ज

पेंड्रा में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के शिक्षक अमित शर्मा के खिलाफ अपनी छात्रा को कथित तौर पर बहला-फुसलाकर घर ले जाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पेंड्रा पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, पुरानी बस्ती पेंड्रा के वार्ड क्रमांक-03 निवासी पिता ने बताया कि उनकी बेटी सुबह करीब 11:30 बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। रास्ते में उसे स्कूल के शिक्षक अमित शर्मा मिले। स्कूल की बजाय अपने घर ले गए टीचर शिकायतकर्ता के मुताबिक, शिक्षक ने छात्रा से कहा कि वह उसे स्कूल छोड़ देंगे। हालांकि, आरोप है कि शिक्षक छात्रा को स्कूल ले जाने के बजाय अपने घर ले गए। छात्रा दोपहर करीब 3 बजे तक शिक्षक के घर पर रही। शिकायत में यह भी बताया गया है कि उस दौरान शिक्षक के घर पर कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था। छात्रा लगातार घर जाने की बात कहती रही, जिसके बाद शिक्षक ने उसे जाने दिया और आधे रास्ते तक छोड़ा। घर पहुंचने पर छात्रा ने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। शिक्षक अमित शर्मा के खिलाफ केस दर्ज इसके बाद परिजनों ने पेंड्रा थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने शिक्षक अमित शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस मामले से जुड़े सभी तथ्यों, छात्रा के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

More From Author

मुखी संवाद में जुटेंगी प्रदेशभर की सिंधी पंचायतें:26 जुलाई को जोरा में होगा सम्मेलन, 120 पंचायतों के प्रतिनिधि करेंगे समाज के मुद्दों पर चर्चा

लुधियाना की छात्रा का NEET-UG में AIR-1 होने का दावा:स्कोरकार्ड में 715 अंक दिखाए, बोली- अचानक वेबसाइट से रिजल्ट गायब; टॉपर्स की लिस्ट में नाम नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *