भास्कर अपडेट्स:6 दिन बाद अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा फिर शुरू, खराब मौसम के कारण रोकी गई थी

खराब मौसम के कारण 6 दिन से स्थगित अमरनाथ और माता वैष्णो देवी यात्रा शनिवार से फिर शुरू हो गई। अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू से 6,269 श्रद्धालु कश्मीर के बालटाल बेस कैंप के लिए रवाना हुए। फिलहाल पहलगाम मार्ग से यात्रा अस्थाई रूप से बंद है। उधर, कटरा में वैष्णो देवी यात्रा भी सुबह दोबारा शुरू हुई। 2 हजार श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया। फिलहाल यात्रा सिर्फ पुराने मार्ग से और दिन में हो रही है। आज की अन्य बड़ी खबरें… बौद्ध स्थल सारनाथ यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल यूपी स्थित प्राचीन बौद्ध स्थल सारनाथ शनिवार को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया। यह फैसला द. कोरिया के बुसान में यूनेस्को विश्व धरोहर समिति के 48वें सत्र में लिया गया। भारत में अब 45 विश्व धरोहर स्थल हो गए। 27 किलो से ज्यादा विदेशी सोना जब्त डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) ने एक हफ्ते चले अलग-अलग ऑपरेशन्स में 27 किलो से ज्यादा विदेशी मूल का तस्करी का सोना जब्त किया है। इस दौरान 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वित्त मंत्रालय के मुताबिक, सोना विमान के टॉयलेट, गाड़ियों और बर्तनों में बनी खास जगहों के अलावा यात्रियों के शरीर पर छिपाकर लाया जा रहा था। असम में पाकिस्तान आतंकी नेटवर्क के 3 गिरफ्तार असम पुलिस ने पाकिस्तान स्थित शहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल का खुलासा किया है। पुलिस ने राज्य में तीन ऑपरेटिव को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि एसटीएफ ने शुक्रवार को धुबरी, चिरांग, बारपेटा की जिला पुलिस के साथ ऑपरेशन चलाया। तीनों जिलों से एक-एक संदिग्ध पकड़ा गया। 5 मोबाइल फोन, 7 सिम कार्ड, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, डेबिट कार्ड, आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए। एसटीएफ के सीनियर एसपी प्रणब कुमार पेगू ने कहा, नेटवर्क पर भर्ती, ऑनलाइन कट्टरपंथ फैलाने, रेकी, लॉजिस्टिक्स, जासूसी, अवैध हथियार जुटाने, स्लीपर सेल बनाने, आतंकी गतिविधियों में मदद के आरोप हैं। नेटवर्क के आईएसआई के निर्देश पर एन्क्रिप्टेड चैनलों से चल रहा था। मणिपुर में सैकड़ों महिलाओं ने असम राइफल्स की टीम को घेरा मणिपुर के अशांत उखरुल जिले के लितान में शनिवार देर शाम बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ ही प्रदर्शनकारियों ने असम राइफल्स की एक टीम को घेर लिया। वहीं, सैकड़ों महिलाओं ने एस लाहो में नेशनल हाईवे ब्लॉक कर दिया। ग्रामीणों ने जवानों पर गिरफ्तार लोगों को छोड़ने का दबाव बनाया। उग्र भीड़ को भगाने के लिए जवानों ने हवाई फायरिंग की और आंसू गैस के गोले छोड़े। इलाके में हालात तनावपूर्ण हैं। प्रदर्शनकारी उन चार लोगों की रिहाई की मांग कर रहे हैं, जिन्हें असम राइफल्स की एक टीम ने शुक्रवार शाम को उग्रवादी गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार किया था। इनकी पहचान हुंग्पुंग गांव के खपाई शिमरे युइमुंग (28), शोमी शोकचुई (38), हुंग्रेइथेई कासोमवा (37), खुइरामी केएसवी (36) के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ये सभी किसान हैं और बिना कारण गिरफ्तार किया है। प्रदर्शनकारियों ने उखरुल के एस लाहो में एनएच-202 को जाम कर दिया।

More From Author

दीपके बोले- हमें कॉकरोच कहने के लिए CJI का शुक्रिया:वरना आज प्रधान का इस्तीफा न होता; पंगा नहीं, कॉकरोच एक बार घुसा तो निकलता नहीं

मध्य प्रदेश फोर्टिफाइड चावल घोटाले के तार जुड़े छत्तीसगढ़ से:राजनांदगांव की राइस मिल तक पहुंचा एथेनॉल प्लांट का चावल, पूर्व मंत्री के परिवार की मिल जांच के घेरे में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *