पान लेने के विवाद पर धारदार हथियार से हमला:प्रायवेटकर्मी को युवकों ने पीटा, पुलिस ने शुरू की जांच

राजधानी में मामूली विवाद के बाद एक निजी कंपनी के कर्मचारी पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में युवक के सिर और गाल पर चोट आई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित का नाम पुलिस द्वारा पवन शर्मा बताया जा रहा है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला खमतराई पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, रामेश्वर नगर भनपुरी निवासी पवन शर्मा निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 24 जुलाई की रात करीब 10 बजे वे दर्री तालाब के पास स्थित राजेश के पान ठेले पर पान लेने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ अज्ञात युवक भी सामान ले रहे थे। पवन का आरोप है कि जिन सामान की उन्होंने मांग की थी, उसे युवकों ने पहले ले लिया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी भड़क गए। आरोपियों ने पहले मां-बहन की गालियां दीं और फिर जान से मारने की धमकी दी। धारदार हथियार से किया हमला आरोपियों के साथ मौजूद एक युवक ने विवाद के बाद अपने पास रखे धारदार हथियार से पवन पर हमला कर दिया। वार उनके सिर और बाएं गाल पर लगा, जिससे वे घायल हो गए। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित ने बताया कि घटना के प्रत्यक्षदर्शियों में सोनू मानिकपुरी और पान ठेला संचालक राजेश शामिल हैं। घायल को उपचार के बाद थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की शिनाख्त कर रही पुलिस पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी लिए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

More From Author

मध्य प्रदेश फोर्टिफाइड चावल घोटाले के तार जुड़े छत्तीसगढ़ से:राजनांदगांव की राइस मिल तक पहुंचा एथेनॉल प्लांट का चावल, पूर्व मंत्री के परिवार की मिल जांच के घेरे में

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कोंडागांव कांग्रेस ने मनाया जश्न:कहा- युवाओं के संघर्ष की हुई जीत; बांटी मिठाई और आतिशबाजी की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *