धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कोंडागांव कांग्रेस ने मनाया जश्न:कहा- युवाओं के संघर्ष की हुई जीत; बांटी मिठाई और आतिशबाजी की

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जिला कांग्रेस कमेटी कोंडागांव ने शनिवार को कांग्रेस भवन में जश्न मनाया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और आतिशबाजी की। उन्होंने इसे युवाओं और छात्राओं के संघर्ष की जीत बताया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देशभर के विद्यार्थियों, युवाओं और छात्राओं ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही की मांग को लेकर लंबे समय तक लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया। उनका कहना था कि लगातार संघर्ष के बाद यह घटनाक्रम सामने आया, जो जनआवाज और लोकतंत्र की जीत है। शिक्षा व्यवस्था में सुधार की उठाई मांग नेताओं ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार, परीक्षाओं की निष्पक्षता और विद्यार्थियों के भविष्य की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों की समस्याओं को लंबे समय तक नजरअंदाज किया गया, जिससे देशभर में असंतोष का माहौल बना। विद्यार्थी हित में संघर्ष जारी रखने का संकल्प कार्यकर्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और विद्यार्थी हितैषी बनाने की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आगे भी युवाओं, विद्यार्थियों और छात्राओं के अधिकारों तथा उनके भविष्य से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष जारी रखेगी। मिठाई बांटकर मनाई खुशी कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी और आतिशबाजी कर खुशी जताई। साथ ही शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग को लेकर आगे भी जनआंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया।

More From Author

पान लेने के विवाद पर धारदार हथियार से हमला:प्रायवेटकर्मी को युवकों ने पीटा, पुलिस ने शुरू की जांच

पेपर लीक आंदोलन को 4 चेहरों ने क्रांति में बदला:दीपके ने डिजिटल समर्थन जुटाया; वांगचुक ने भीड़ को एक किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *