क्रिकेटर अर्शदीप की गर्लफ्रेंड समरीन कौन?:मिस इंडिया फाइनलिस्ट, चंडीगढ़ से MBA किया; बादशाह-जुबिन नौटियाल संग काम कर चुकीं

इंडियन क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज और पंजाब के रहने वाले अर्शदीप सिंह ने आखिरकार अपनी लव लाइफ पर चल रही अटकलों को खत्म कर दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर मॉडल और एक्ट्रेस समरीन कौर के साथ 2 फोटो शेयर कीं। कैप्शन में सिर्फ दो शब्द लिखे- ‘My Person’, यानी समरीन को बहुत खास बताया। इस एक पोस्ट के साथ पिछले तीन महीने से चल रही डेटिंग की चर्चाओं पर मुहर लग गई। पोस्ट के बाद सबसे ज्यादा चर्चा समरीन कौर की हो रही है। आखिर कौन हैं समरीन, मॉडलिंग से लेकर फिल्मों और म्यूजिक वीडियो तक उनका सफर कैसा रहा और अर्शदीप से उनकी लव स्टोरी कैसे शुरू हुई…जानें पूरी कहानी। पहले समरीन के बारे में जानिए… मिस इंडिया फाइनलिस्ट, चंडीगढ़ से MBA, मॉडलिंग से पहचान: समरीन कौर का जन्म 7 सितंबर 1999 को जम्मू-कश्मीर में हुआ। उन्होंने पुणे के सिम्बायोसिस कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स से बीकॉम (ऑनर्स) की पढ़ाई की। इसके बाद चंडीगढ़ से MBA भी किया। कॉलेज के दिनों में ही उन्होंने मॉडलिंग शुरू की। साल 2018 में वह फेमिना मिस इंडिया जम्मू-कश्मीर की फाइनलिस्ट बनीं। इसी के बाद उन्हें फैशन शूट, विज्ञापनों और म्यूजिक वीडियो के ऑफर मिलने शुरू हुए। आज वह पंजाबी और हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा हैं। मां प्रोफेसर, पिता बिजनेसमैन: समरीन के परिवार का फिल्म इंडस्ट्री से कोई संबंध नहीं है। उनकी मां सरकारी कॉलेज में प्रोफेसर हैं, जबकि पिता भूपेश सैनी एजुकेशनल सप्लाई कारोबार से जुड़े बिजनेसमैन हैं। उनका एक छोटा भाई राजबीर भी है। हालांकि उनके परिवार के बारे में सार्वजनिक तौर पर बहुत ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। फिल्मों और वेब सीरीज में भी किया काम: मॉडलिंग के बाद समरीन ने अभिनय की दुनिया में भी कदम रखा। वह दिलजीत दोसांझ की पंजाबी फिल्म ‘सरदार जी-2′ में शाइनी के किरदार में नजर आईं। इसके अलावा रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ’83’ में Simran की भूमिका निभाई। ZEE5 की वेब सीरीज ‘नेल पॉलिश’ में भी उन्होंने एक्टिंग की। हालांकि, उनकी सबसे बड़ी पहचान फिल्मों से ज्यादा म्यूजिक वीडियो और मॉडलिंग की वजह से बनी। 50 लाख फॉलोअर्स, फैशन-लाइफस्टाइल कंटेंट से लोकप्रिय
समरीन सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 50 लाख (5 मिलियन) फॉलोअर्स हैं। वह फैशन, ट्रैवल, फिटनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ा कंटेंट शेयर करती रहती हैं। अर्शदीप के साथ रिश्ता सार्वजनिक होने के बाद उनके अकाउंट पर ट्रैफिक और चर्चा दोनों बढ़ गए हैं। अब अर्शदीप-समरीन की लव स्टोरी के बारे में जानिए:- **************** ये खबर भी पढ़ें: क्रिकेटर अर्शदीप ने लड़की का हाथ थामे फोटो डाली: फैंस ने वैसे ही टैटू वाली मॉडल ढूंढी; बोले- मिस्ट्री सॉल्व, ये PBKS के बॉलर की गर्लफ्रेंड इंडियन क्रिकेटर अर्शदीप सिंह की स्नेपचैट स्टोरी से गर्लफ्रेंड की चर्चा शुरू हो गई है। अर्शदीप ने स्नैपचैट पर एक लड़की का हाथ थामे फोटो शेयर की। इसमें कोई कैप्शन नहीं लिखा और न ही लड़की का चेहरा दिखाया। हालांकि अर्शदीप के फोटो शेयर करते ही फैंस ने लड़की के हाथ में टैटू को नोटिस कर लिया। (पढ़ें पूरी खबर)

More From Author

राजनांदगांव की ज्ञानेश्वरी ने 199kg वजन उठाकर सिल्वर जीता:कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया 5वां मेडल, स्नैच में 88kg उठाकर बनाया रिकॉर्ड

कपिल सिब्बल कॉकरोच जनता पार्टी को देंगे ₹1 करोड़:छात्रों को कानूनी मदद के लिए CJP फंड में योगदान, देशभर के वकीलों से भी मदद मांगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *