बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान नजमुल हुसैन शांतो को सौंपी गई है। बांग्लादेश की 15 सदस्यीय टीम में ऑलराउंडर सौम्य सरकार को शामिल किया गया है। सौम्य आखिरी बार 2021 में टेस्ट फॉर्मेट में खेले थे। दूसरी तरफ, 2023 की WTC चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले ही इस सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर चुकी है। पहले टेस्ट के लिए बांग्लादेश की 15 सदस्यीय टीम नजमुल हुसैन शंतो (कप्तान), सौम्य सरकार, शादमान इस्लाम, तंजीद हसन, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, अमीत हसन, जाकिर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज (उप-कप्तान), तैजुल इस्लाम, तास्किन अहमद, हसन महमूद, सैयद खालिद अहमद, इबादत हुसैन चौधरी, मुश्फिक हसन। ISSF वर्ल्ड कप में ईशा सिंह ने जीता गोल्ड, मनु भाकर को ब्रॉन्ज हांगझोउ में चल रहे ISSF वर्ल्ड कप में भारतीय निशानेबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है। सोमवार (27 जुलाई) को विमेंस 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में भारत की ईशा सिंह ने गोल्ड मेडल जीता, जबकि मनु भाकर ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। ईशा सिंह के गोल्ड और मनु भाकर के ब्रॉन्ज के साथ मौजूदा टूर्नामेंट में भारत ने कुल तीन मेडल अपने नाम कर लिए हैं। इससे पहले भारतीय निशानेबाज सैन्यम ने विमेंस की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में सिल्वर जीतकर भारत का खाता खोला था। हांगझोउ वर्ल्ड कप में चीन अब तक 14 पदक जीत चुका है, जबकि भारत तीन पदकों के साथ दूसरे स्थान पर बना हुआ है। ग्लासगो में ब्रॉन्ज जीतने वाले झांडू कुमार का दिल्ली में स्वागत ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का खाता खोलने वाले 28 साल के पैरा पावरलिफ्टर झांडू कुमार का दिल्ली लौटने पर जोरदार स्वागत हुआ। उन्होंने मेंस के हेवीवेट कैटेगरी में 130.9 पॉइंट्स के साथ ऐतिहासिक कांस्य पदक हासिल कर देश का मान बढ़ाया। एयरपोर्ट पर परिवार, प्रशंसकों और अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया, हालांकि झांडू ने स्वर्ण पदक न जीत पाने पर थोड़ी मायूसी भी जाहिर की। स्वदेश लौटने पर प्रशंसकों से मिले प्यार के लिए झांडू ने सभी का आभार जताया।
